Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर विमान क्रैश, 6 लोग थे सवार
    Breaking News

    ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर विमान क्रैश, 6 लोग थे सवार

    AdminBy AdminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भुवनेश्वर:

    ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. रघुनाथपाली इलाके के जलदा ए ब्लॉक के पास एक 9 सीटर विमान क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में कुल छह लोग सवार थे. इनमें चार यात्री और दो क्रू मेंबर थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    सूत्रों के मुताबिक, यह वन एयर का विमान राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था और टेकऑफ के करीब 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सभी यात्रियों को चोटें आई हैं.

    तकनीकी खराबी के कारण हुआ प्लेन क्रैश

    स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. जैसे ही पायलट को प्लेन में गड़बड़ी लगी उसने प्लेन को एक खेत में क्रैश लैंडिंग कराने का फैसला किया. पायलट ने सूझ बूझ दिखाते हुए प्लेन को एक खेत में उतार लिया. लेकिन इस दौरान प्लेन में पायलट समेत यात्रियों को काफी चोट लगी है.

    विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद के वीडियो में घायल यात्री जमीन पर पड़े दिख रहे हैं. आसपास लोग यात्रियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. पायलट भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं. इस विमान को कैप्टन नवीन और कैप्टन श्रीवास्तव उड़ा रहे थे.

    बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BPIA) ने क्रैश लैंडिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि पायलट ने सिस्टम में टेक्निकल खराबी देखने के तुरंत बाद, घास का मैदान देखकर प्लेन को पेट के बल उतारने की कोशिश की, जिससे सभी यात्री बच गए, हालांकि उसे खुद चोटें आईं. घायलों की चोट कितनी गंभीर है अभी उसका पता नहीं चल पाया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.