Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. आज यानी 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में (Petrol Diesel Price Today) में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है.

