Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»फूट-फूटकर रोती दिखीं पवन सिंह की पत्नी, मिलने पहुंचीं तो भोजपुरी स्टार ने बुला ली पुलिस, VIDEO
    Breaking News

    फूट-फूटकर रोती दिखीं पवन सिंह की पत्नी, मिलने पहुंचीं तो भोजपुरी स्टार ने बुला ली पुलिस, VIDEO

    AdminBy AdminOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रही तनातनी अब और बढ़ती नजर आ रही है. रविवार को पति से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचीं ज्योति सिंह को लेने के लिए पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद ज्योति सिंह ने एक वीडियो बनाया. जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आई. वीडियो में ज्योति कहती हैं- नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर. पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR किया है. और मुझे लेने के लिए पुलिस के जवान आए हुए हैं.

    लोगों से अपील- मुझे न्याय कैसे मिलेगा ये आप तय कीजिए

    ज्योति फिर लोगों से अपील करते हुए कहती हैं कि मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी. आपने कहा था कि भाभी आप जाईए, हम लोग देखेंगे कि आपको कौन घर से निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा. आप लोग जनता है, आप ही बताईए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

    पति के घर आने पर मुझ पर FIR…

    इसके बाद ज्योति उन्हें लेने आई पुलिस अधिकारी से यह पूछती नजर आई कि आप किस केस में हमें लेने आई है. पुलिस अधिकारी उन्हें समझाती है. बताती है. फिर ज्योति के साथ रही एक दूसरी महिला उन्हें मोबाइल देती है. उस मोबाइल पर ज्योति सिंह के वकील दूसरी तरफ से बात कर रहे थे.

    देखें पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो

    https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/10/MXkdVIR8bBBfuymW.mp4

    कोर्ट में चल रहा तलाक का केस

    मालूम हो कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. ज्योति लगातार पति पवन को लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर रही हैं. बीते शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पवन सिंह और उनके परिवार से लखनऊ आकर मिलने की बात कही.

    दो दिन पहले पोस्ट कर लखनऊ आने की बात कही थी

    साथ ही ये भी कहा कि वो 2 दिन इंतजार करेंगी. जरूरी निर्णय लेना है. ज्योति ने लिखा था, ‘प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ आ रही हूं. मुझे उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे.

    अगर आप कहीं और होंगे तो मैं आपका दो दिन तक इंतजार करूंगी. या फिर आप जहां भी मुझे बुलाएंगे, मैं वहां पहुंच जाऊंगी. बहुत सारी बातें और कई महत्वपूर्ण निर्णय आपके साथ बैठकर करने हैं. इसलिए विनम्र निवेदन है कि आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा’.- आपकी पत्नी, ज्योति’

    लखनऊ पहुंचीं ज्योति तो पुलिस आ गई लेने

    अब जब ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचीं तो वहां पुलिस उन्हें थाने ले जाने के लिए आ धमकी. जिसके बाद ज्योति सिंह का दर्द आंखों से छलक पड़ा. कुछ दिन पहले ज्योति ने एक पोस्ट में कहा था- ‘कवन भईल हमरा से गलती लेत नइखे सुधिया हमार’ भोजपुरी गाना लगाया था. वीडियो में नीचे टेक्स्ट लिखा कि, ऐसी कौन-सी गलती हुई है, मुझसे जो इतनी बड़ी सजा मिल रही है.

    पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह

    पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.