Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सीमा पर सुरक्षा का नया कवच: CCTV कैमरों से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर
    Breaking News

    सीमा पर सुरक्षा का नया कवच: CCTV कैमरों से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर

    AdminBy AdminSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड पुलिस अपराध और नक्सलियों को लेकर कई बिंदुओं पर कदम उठा रही है. इसी कड़ी में पुलिस को कई तकनीकी सहायता भी दी जा रही है. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से लगभग 80 किलोमीटर दूर हुसैनाबाद इलाके में अब सीसीटीवी निगरानी शुरू होगी.

    हुसैनाबाद इलाका झारखंड के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है. हुसैनाबाद के पांच इलाकों में कुल 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. यह इलाका बिहार के औरंगाबाद और रोहतास से सटा हुआ है. शराब तस्करी के साथ-साथ इस इलाके में कई बार हथियारों की तस्करी भी पकड़ी गई है. उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हुसैनाबाद के रास्ते पलामू और छत्तीसगढ़ के इलाके में प्रवेश करते हैं.

    “डीजीपी स्तर से लगातार निर्देश मिल रहे थे कि अनुमंडल और थाना स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है. इसी सिलसिले में हुसैनाबाद क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सीसीटीवी लगने के बाद अपराध और नक्सलियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में मदद मिलेगी.” – रीष्मा रमेशन, एसपी पलामू

    सोमवार को आयोजित एक समारोह में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया. इस दौरान हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब, प्रशिक्षु आईपीएस शुभम नागरगोजे, छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव मौजूद रहे. हुसैनाबाद में सीसीटीवी का नियंत्रण स्थानीय थाने के पास रहेगा और थाना प्रभारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.

    पुलिस की इस पहल के लिए वाहवाही मिल रही है. हुसैनाबाद विधायक ने पलामू एसपी और पुलिस को इसके लिए बधाई दी है.

    “पलामू पुलिस के लिए यह एक बेहतरीन पहल है. सीसीटीवी लगने से अपराध और सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी. हम इस पहल के लिए पलामू एसपी और पुलिस को बधाई देते हैं.” – संजय कुमार सिंह यादव, हुसैनाबाद विधायक

    वहीं जनप्रतिनिधियों का यह भी कहना है कि भविष्य में और भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे.

    “अपराध के ख़िलाफ़ पुलिस और आम जनता एकजुट हैं. भविष्य में और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पलामू पुलिस की यह एक अच्छी पहल है.” – आलोक कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पलामू

    हुसैनाबाद एसडीपीओ ने नक्सल और अपराध को लेकर बनाई योजना

    दरअसल, हुसैनाबाद का इलाका पलामू का एकमात्र माओवाद प्रभावित इलाका है, जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ भी अक्सर होती रहती है. हुसैनाबाद में तैनात आईपीएस मोहम्मद याकूब नक्सल और अपराध को लेकर लगातार योजनाएं बना रहे हैं.

    आईपीएस मोहम्मद याकूब का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर कई योजनाएं बनाई गई हैं और इसी कड़ी में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि बिहार सीमा से सटे होने के कारण कई चुनौतियां भी मौजूद हैं. इस दौरान हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी, हुसैनाबाद इंस्पेक्टर विनोद राम समिति पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.