Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, अगस्त में 13% कम हुई बारिश; 2 सितंबर से नए लो प्रेशर का असर
    Breaking News

    झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, अगस्त में 13% कम हुई बारिश; 2 सितंबर से नए लो प्रेशर का असर

    AdminBy AdminSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। झारखंड में इस बार मॉनसून की रफ्तार अब कमजोर पड़ चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में केवल हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वर्षा धनबाद के पंचेत डीवीसी में 13.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, लेकिन उसका खास असर देखने को नहीं मिला।

    बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर

    रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में नया लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव का क्षेत्र) बनने जा रहा है। इसके असर से झारखंड के कई जिलों में गर्जन, तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

    विशेषकर खेत-खलिहान में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

    अगस्त में सामान्य से कम बरसा पानी

    आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में झारखंड में सामान्य से 13% कम बारिश हुई है। 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच राज्य में औसतन 290.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 251.5 मिमी बारिश हुई।

    देवघर, गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में वर्षा सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है। बारिश की कमी का असर धान और खरीफ फसल पर भी पड़ने की संभावना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.