Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में लाखों लोगों के जुटने की संभावना, नेमरा में तैयारियां जोरों पर
    Breaking News

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में लाखों लोगों के जुटने की संभावना, नेमरा में तैयारियां जोरों पर

    AdminBy AdminAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है. शायद ही झारखंड में अभी तक किसी श्राद्ध कर्म में इतने लोग जुटे हो. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव के लोगों के साथ बैठक कर श्राद्ध कर्म को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. श्राद्धकर्म के भोज में क्या क्या व्यवस्था होनी चाहिए इसके लिए भी ग्रामीण सहित परिजनों से परामर्श ले रहे हैं.

    4 हेलीपैड के साथ दर्जनों पार्किंग और सड़कों को संवारने का काम जोरों पर

    आपको बता दें कि  नेमरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का आने का सिलसिला जारी है. चुंकि इस श्राद्ध कर्म में VIP पर्सन भी भारी संख्या में आने वाले हैं इसलिए श्राद्ध कर्म को लेकर तैयारियां जोरों पर है. हर छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है. वीआईपी लोगों के आगमन के लिए 4 हेलीपैड बनाए गए हैं और दर्जनों पार्किंग स्थलों को तैयार किया जा रहा है, साथ ही सड़कों को भी सुधारा जा रहा है. चार पंडाल भी बनाए गए हैं. जहां लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सभी पंडाल के पास ही रसोई घर भी बनाए गए हैं.  जहां भोजन की व्यवस्था होगी.

    श्राद्ध कर्म में भारी संख्या में  VIP और विशिष्ट अतिथियों के जुटने की संभावना 

    इस श्राद्ध कर्म में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथियों के आने की संभावना है. सभी VIP और विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण कार्ड भेजने का काम शुरू हो गया है. वीआईपी के ठहरने और खाने पीने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

    ट्रैफिक व्यवस्था में भी किया गया है बदलाव

    बता दें कि 15 अगस्त यानी कल दशकर्म है और 16 तारीख को संस्कार भोज है. 16 अगस्त को भारी संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है. ऐसे में इस दिन वीआईपी के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही शिबू सोरेन के आवास से करीब 3 किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है. 16 अगस्त से 17 अगस्त की सुबह तक रांची-रामगढ़ रूट पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. छोटे वाहनों के परिचालन जारी रहेगा. वहीं पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए  300 ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है.

    इधर श्राद्ध कर्म के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध के मद्देनजर नौ आईपीएस और 40 डीएसपी को तैनात किया गया है. ये आईपीएस 14 से 16 अगस्त तक नेमरा में ही तैनात रहेंगे. वहीं 40 डीएसपी 12 से 17 अगस्त तक वहाँ मौजूद रहेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.