राँची: झारखण्ड के अलग-अलग जिलों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई. सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु सौभाग्य की कामना की।इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की थाली के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की और कथा सुनी।

