झारखंड के भूमि एवं राजस्व विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य का ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल झारभूमि वेबसाइट 30 अप्रैल से 5 मई तक मेंटेनेंस के कारण अस्थायी रूप से बंद रहेगा. विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान सर्वर डाउन रहने के कारण पोर्टल से जुड़ी सभी सेवाएं बाधित रहेंगी. इसमें खासतौर पर म्यूटेशन सहित अन्य ऑनलाइन भूमि संबंधी कार्य नहीं हो सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट के रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में सेवाओं को और अधिक सुचारु और बेहतर बनाया जा सके.

