Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Indian Railways New Time Table: अब नए समय पर चलेंगी ट्रेनें, यहां देखें नया टाइम टेबल
    Breaking News

    Indian Railways New Time Table: अब नए समय पर चलेंगी ट्रेनें, यहां देखें नया टाइम टेबल

    AdminBy AdminOctober 4, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Indian Railways New Time Table
    Indian Railways New Time Table
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Indian Railways New Time Table: भारतीय रेलवे ने मंगलवार को ट्रेनों की नई समय सारणी जारी की जो एक अक्टूबर से प्रभावी हो गई है . नई समय सारणी की मुख्य बातें 70 अन्य ट्रेन सेवाओं के साथ 64 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल करना है.

    रेल मंत्रालय ने नयी अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी ‘‘ट्रेन्स एट ए ग्लांस’ जारी करते हुए कहा, ‘‘नयी समय सारणी इस प्रकार से बनाई गई है कि विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके और यात्रा का समय कम हो. यात्रियों से अनुरोध है कि नयी समय सारणी के अनुसार आगमन और प्रस्थान का समय देखें.’’

    मंत्रालय ने कहा, ‘‘नयी समय सारणी में यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है.’’इसके अलावा 90 ट्रेन सेवाओं को अन्य गंतव्यों तक विस्तारित किया गया है और 12 ट्रेनों की आवाजाही बढ़ा दी गई है. 22 ट्रेनों को ‘सुपरफास्ट’ श्रेणी में लाकर उनकी गति बढ़ा दी गई है.

    रेलवे का नया टाइम टेबल 

    इस नए टाइम टेबल में वंदे भारत ट्रेन की 64 सर्विस के साथ 70 नई सर्विस को जोड़ा गया है.
    रेलवे ने मौजूदा 90 ट्रेन सर्विस का विस्तार किया  है.
    12 सर्विस की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाया गया है.
    ट्रेनों की 22 सर्विस की स्पीड बढ़ाकर सुपरफास्ट कैटेगरी में बढ़ाया गया है.
    साउथ ईस्टर्न रेलवे में समयपालन के सुधार के लिए बदला टाइम टेबल

    भारतीय रेलवे के मुताबिक प्रमुख ट्रेनों में से एक ‘अगरतला-आनंद विहार राजधानी’ का मालदा और भागलपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तित किया गया है. यह नयी समय सारणी रेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और दक्षिण पूर्व रेलवे में कुछ ट्रेन सेवाओं के संशोधित समय को भी दर्शाती है.

    यहां मिलेगी पूरी जानकारी

    बता दें कि रेलवे का नया टाइम टेबल आप TRAINS AT A GLANCE (TAG) मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके साथ ही अलग-अलग जोन और डिविजन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेनों के नए टाइम टेबल के बारे में जानकारी साझा की है. इसके साथ ही पैसेंजर्स किसी विशेष ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल और रूट मैप जानना चाहते हैं, तो वे ntes की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिये अपडेटेड जानकारी ले सकते हैं. पैसेंजर्स रेलवे की ऑफिशियल हेल्पलाइन 139 पर नए टाइम टेबल के लिए कॉल कर सकते हैं.

    इसे भी पढें: Khelo Silli Abhiyaan के तहत 4 अक्टूबर से झारखंड प्रीमियर लीग फुटबॉल का आगाज, शामिल होंगी कई दिग्गज हस्तियां

    Indian Railways Indian Railways New Time Table
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.