Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई जांच की मांग पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को
    Breaking News

    जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई जांच की मांग पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को

    AdminBy AdminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 21 और 22 सितंबर 2023 को आयोजित की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए, अगले आदेश तक पूर्व में पारित अंतरिम आदेश को बरकरार रखने का निर्देश दिया है. मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को निर्धारित की गई है.

    क्वेश्चन पेपर लीक होने के साक्ष्य नहीं मिले: महाधिवक्ता

    राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि अब तक की जांच में क्वेश्चन पेपर लीक होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं. महाधिवक्ता ने कोर्ट को सूचित किया कि सीआईडी की जांच में अभी तक किसी तरह के पेपर लीक की बात सामने नहीं आई है.
    परीक्षा में अलग-अलग तीन वर्षों के कुछ प्रश्नों की पुनरावृत्ति हुई है, जिसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता है. कुछ गेस क्वेश्चन को पेपर लीक बताया जा रहा है.  संतोष मस्ताना नाम के व्यक्ति से पूछताछ में भी क्वेश्चन पेपर लीक होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, यद्यपि गेस क्वेश्चन’ की बात सामने नहीं आई.

     हस्तक्षेपकर्ताओं ने रखा पक्ष, याचिकाकर्ता कर रहे CBI जांच की मांग

    इस मामले में आज हस्तक्षेपकर्ता की ओर से भी कोर्ट में पक्ष रखा गया. जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
    प्रार्थी प्रकाश कुमार एवं अन्य की ओर से दायर इस जनहित याचिका में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे की गई हैं, जिनमें सीजीएल परीक्षा रद्द की जाए. पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. याचिका में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में पेपर लीक, पेपर का सील खुला होना और बड़ी संख्या में प्रश्नों को दोहराने (रिपीट करने) जैसी गंभीर गड़बड़ी हुई है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.