Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में 1 मई तक Heat Wave का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
    Breaking News

    झारखंड में 1 मई तक Heat Wave का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    AdminBy AdminApril 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य की धरती तप रही है। एकाध जिलों को छोड़ पूरा राज्य हीट-वेव (Heat Wave) की चपेट में है। गर्मी इतनी है कि लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्थिति यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट की जगह अब आरेंज अलर्ट जारी किया है। मतलब हीट-वेव की स्थिति गंभीर हो चली है और आगामी 5 दिनों तक पूरे राज्य का तापमान बढ़ेगा।

    1 मई तक लोग रहें सावधान, खतरनाक लू की चपेट में पूरा राज्य

    जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अगले पांच दिनों के दरम्यान राजधानी समेत पूरे राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। राजधानी में भी अब तक का सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है जबकि विभागीय पूर्वानुमान में इसके बढ़ने के आसार हैं।

    भूलकर न करें ये काम

    लिहाजा, भीषण गर्मी में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कभी भी बिना छाता या कपड़ा के बाहर न निकले। बिना पानी के भी घर से बाहर न निकलें। बच्चों को दोपहर के 12 से 4 के बीच घर से बाहर न निकलने दें। मसालेदार खाने से परहेज करें। हीट-वेव (Heat Wave) को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति एक मई तक राजधानी में बनी रहेगी।

    गर्मी के कारण रांची की सड़कों पर दोपहर कम लोगों की आवाजाही देखी गई। जो लोग बाहर थे कपड़े से सिर को ढंककर ही निकले। वहीं मौसम विभाग ने भी आमजनों को बाहर निकलने से पूर्व समुचित मात्रा में पेयजल लेने और साफ व स्वच्छ तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।

    किसानों के लिए भी सलाह

    किसानों को भी तपती गर्मी में खेतों का रुख न करने की सलाह दी गई है अन्यथ हीट-स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 28 अप्रैल को राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के अलावे धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं बोकारो, रांची, रामगढ़ और खूंटी जिले में भी हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यह स्थिति एक मई तक देखने को मिलेगी।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। वहीं सरायकेला खरसावां में हीट-वेव का सर्वाधिक असर देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री गोड्डा का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 39.6 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.