Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर, Video
    Breaking News

    ‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर, Video

    AdminBy AdminJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवती का फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप कर्मी को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो सामने आया है. कार में सीएनजी डलवाते समय गाड़ी से उतरने का आग्रह करने पर तमतमाई युवती ने पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर रिवाल्वर सटा दी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    बिलग्राम थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर ये घटना हुई. पेट्रोल पंप कर्मी रजनीश ने बताया कि वह रोज की तरह गाड़ियों में सीएनजी रिफिल कर रहा था, तभी शाहाबाद के मोहल्ला गिगियानी निवासी एहसान खान अपने परिवार के साथ अपनी कार में सीएनजी रिफिल कराने आए. सेफ्टी को लेकर कर्मचारियों ने सभी लोगों को कार से उतरने के लिए कहा. इसी बात को लेकर सभी अभद्रता करने लगे.

    https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/06/ssstwitter.com_1750068194858.mp4

    दहशत में पेट्रोल पंप कर्मी

    पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक,देखते ही देखते एहसान खान की पुत्री अरीबा लाइसेंसी रिवाल्वर एक कर्मचारी के सीने पर सटा दी और कहा कि इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचानने से इनकार कर देंगे. हालांकि, एक शख्स बीच-बचाव करते हुए युवती को दूर ले जाता है. पीड़ित ने बताया कि इस घटना से वह दहशत में हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. अचानक हुई घटना से सभी पेट्रोल पंप कर्मी डरे हुए हैं. बिलग्राम पुलिस दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाई में जुट गई है.

    हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी रमेश के द्वारा प्रार्थना पत्र और एक वीडियो प्रस्तुत किया गया है, जिसमें एक युवती के द्वारा रिवाल्वर दिखाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी अरीबा पुत्री एहसान खान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है. मामले में आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.