Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026

    रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»DHANBAD NEWS: गैंगस्टर फहीम खान के भांजे की हत्या, वासेपुर रेल पटरी के किनारे मिला शव
    Breaking News

    DHANBAD NEWS: गैंगस्टर फहीम खान के भांजे की हत्या, वासेपुर रेल पटरी के किनारे मिला शव

    AdminBy AdminJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    palamu murder
    palamu murder
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    DHANBAD: जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के भांजे गुल खान (17) की हत्या मंगलवार को कर दी गयी. कमरमकदुमी रोड के रहनेवाले गुल का शव भूली ओपी क्षेत्र के आजाद नगर में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला. उसको निर्मम तरीके से मारने-पीटने की आशंका जतायी जा रही है. गुल का हाथ टूट गया था, सिर से खून निकल रहा था और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे. बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. शव मिलने की सूचना पर फहीम का भाई शेरू खान और कई अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को वारदात की सूचना दी गयी. गुल खान को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन वहां से उसे एसएनएमएमसीएच ले गये. बताते चलें कि घरेलू विवाद में गुल का पिता पीर गुल खान कई सालों से जेल में बंद है.

    मृतक गुल खान के परिजन ने पुलिस को बताया कि पूर्वाह्न 10.30 बजे के आसपास वह घर में था. किसी व्यक्ति का कॉल आने पर घर से बाहर गया. दोपहर पौने तीन बजे के आसपास फहीम खान की मौसी का बेटा ऑटो से आ रहा था, तभी उसे किसी ने गुल के बारे में जानकारी दी. वह घटनास्थल पर पहुंचा और परिजनों को वारदात की सूचना दी. परिवार के लोग पहुंचे, तो देखा कि गुल खान के सिर से खून निकल रहा है. उसका हाथ टूटा हुआ था. पैर में भी चोट के निशान थे. देखने से लग रहा था कि पांच-छह लोगों ने उसे निर्ममतापूर्वक मारा-पीटा था. घटनास्थल पर मृतक का मोबाइल नहीं मिला. परिजन ने आशंका जतायी है कि जिस व्यक्ति ने गुल को फोन कर बुलाया, हत्या में उसी का हाथ होगा. बेटे की मौत होने पर मां नाजिया खानम का रो-रोकर बुरा हाल है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026

    रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें

    July 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    • झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए
    • आज होगी हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक: उद्योग, निवेश और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले
    • आज का मौसम झारखंड 2 जुलाई: भारी बारिश और 70 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.