Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Dhanbad Firing: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोयलांचल, दिनदहाड़े अपराधियों ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर-बाहर की फायरिंग
    Breaking News

    Dhanbad Firing: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोयलांचल, दिनदहाड़े अपराधियों ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर-बाहर की फायरिंग

    AdminBy AdminAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhanbad firing
    dhanbad firing
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Dhanbad Firing: धनबाद जिले के सिजुआ में दिन-दहाड़े बैंक डकैती के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर दिन-दहाड़े बैंक डैकती को अंजाम दिया. बैंक डकैती करने पहुंचे अपराधियों ने इस दौरान सेवा केंद्र के अंदर और बाहर चार राऊंड फायरिंग भी की. फायरिंग में शाखा केंद्र के प्रबंधक भवेश महतो तथा दो ग्राहक बाल-बाल बच गये. लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लोग बैठे थे. वे लोग फायरिंग करते हुए वहां से चले गये. एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में डकैती की सूचना मिलते ही भेलाटांड़ के शाखा प्रबंधक राजीव सिंह, धनबाद एफआई मनोज कुमार भी सेवा केंद्र पहुंचे. इनलोगों ने भी मामले की पूरी जानकारी ली. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

    अपराधियों ने 35 हजार रुपये लूटा

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधी 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये. इससे पहले अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र में फायरिंग की, जो भावेश के पास से निकल गयी. गोली दीवार में लगी. रुपये लूटने के बाद अपराधी आराम से वहां से फरार हो गये. बताया गया है कि अपराधी बाइक से आये थे और बाइक से ही वहां से भाग गये. इसी क्रम में पौने 12 बजे के करीब दो अपराधी एक बाइक से वहां पहुंचे. दोनों ने हेलमेट लगा रखी थी.

    ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर अपराधियों ने की फायरिंग

    दोनों अपराधी सीधे ग्रहक सेवा केंद्र के अंदर दाखिल हुए. अंदर पहुंचते ही दोनों अपराधियों ने केंद्र के संचालक भावेश पर पिस्टल तान दी. कहा कि जितने भी पैसे हैं, वह हमारे हवाले कर दो. इतना कहते ही उसने गोली चला दी. एक गोली भावेश के बगल से गुजर गयी. भावेश बाल-बाल बच गये. गोली उनके पास से निकली और दीवार में लगी. फायरिंग के समय ग्राहक सेवा केंद्र में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती भी मौजूद थी.

    इसे भी पढें: दिल्ली AIIMS में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, इमरजेंसी वार्ड बंद

    dhanbad firing dhanbad firing news dhanbad latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.