Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चक्रवाती तूफान ‘दाना’ झारखंड में भी मचाएगा तबाही, कई दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश
    Breaking News

    चक्रवाती तूफान ‘दाना’ झारखंड में भी मचाएगा तबाही, कई दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश

    AdminBy AdminOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Cyclone Dana Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात दाना ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है. ओडिशा के कई जिलों में भयंकर बारिश की संभावना है. तूफान का असर झारखंड के कई इलाकों में भी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD ने कहा है कि 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक झारखंड के कई इलाकों में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. कई जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

    24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश

    मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में तूफान दाना का खास असर दिखाई दे सकता है. विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान दाना के प्रभाव से 24 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

    आज से दिख सकता है चक्रवात का असर

    वहीं, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में मौसम में बदलाव आज यानी गुरुवार से दिख सकता है. उन्होंने कहा कि तूफान का असर आज (24 अक्टूबर) से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 25 अक्टूबर को पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    तूफान दाना की आहट के साथ ही मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में अधिकांश जगहों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. IMD ने कहा है कि इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि कई हिस्सों में तेज हवा चलेगी. तूफान की त्रीवता को देखते हुए एनडीआरएफ ने एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.