Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»‘मोथा’ तूफान की आहट: झारखंड में 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी
    Featured

    ‘मोथा’ तूफान की आहट: झारखंड में 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी

    AdminBy AdminOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में चक्रवाती तूफान “मोथा” को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्य में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है और कुछ भागों में ऑरेंज और कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर को राज्य के सिमडेगा, पश्चिमी-सिंगभुम, खूटी, एवं गुमला जिले में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 29 अक्टूबर राज्य के लातेहार, लोहारदगा, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, जिलों में कहींकहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
    30 अक्टूबर को राज्य के चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, लोहारदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। 31 अक्टूबर को राज्य के दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज, जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जना वज्रपात और तेज़ हवाओं का झोंका (30-40 किमी/घंटा) की गति से चलने की संभावना है।
    ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी वाले क्षेत्रों के लिए कई स्थानों पर भारी वर्षा या तीव्र वर्षा के कारण भूस्खलन, पहाड़ियों में कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक आपूर्ति और परिवहन कुछ स्थानों पर प्रभावित हो सकती है। वहीं कृषि और बागवानी फसल और वृक्षारोपण को मामूली क्षति पहुंचने की मौसम विभाग आशंका जताई है।

    वहीं मछली पकड़ने/कैम्पिंग या किसी अन्य गतिविधि के लिए नदी में जाने से बचने की चेतावनी दी है। येलो अलर्ट की चेतावनी वाले क्षेत्रों के लिए कृषि और बागवानी फसल और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान, निचले इलाकों में जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना कारण पड़ सकता है।
    मौसम विभाग बताया कि चक्रवाती तूफान “मोथा” दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों में 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 08:30 बजे आईएसटी पर दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, अक्षांश 12.6° उत्तर और देशांतर 85.0° पूर्व के पास केंद्रित था, जो चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 520 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 570 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 600 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 750 किमी दक्षिण और पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से 850 किमी पश्चिम में है।
    इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। आगे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, बहुत संभावना है कि यह 28 अक्टूबर की शाम/रात को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को काकीनाडा के पास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा, जिसमें अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे होगी, जो 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.