Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम

    October 29, 2026

    रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति Droupadi Murmu के झारखंड आगमन को लेकर शहर की ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानिए कहां होगी NO ENTRY
    Breaking News

    राष्ट्रपति Droupadi Murmu के झारखंड आगमन को लेकर शहर की ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानिए कहां होगी NO ENTRY

    AdminBy AdminSeptember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    droupadi murmu
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    President Droupadi Murmu Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 और 20 सितंबर को रांची आगमन के मद्देनजर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने बुधवार को रूट प्लान जारी किया है. जारी रूट प्लान के अनुसार 19 सितंबर को रांची में संध्या 05:00 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक सभी बड़ी ,छोटी मालवाहक वाहनों , बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर. इसी प्रकार 19 सितंबर को रातू की काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते है . साथ ही 19 सितंबर को एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग उपयोग समय संध्या 05:00 बजे से 08:30 बजे तक कम से कम करें. आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डाइवर्ट और बंद किया जा सकता है.

    यातायात व्यवस्था रहेगी ऐसी

    -20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 08:00 बजे से 12:30 बजे तक सभी बड़ी , छोटी मालवाहक वाहनों , बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश , परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर.

    -20 सितंबर को दिन में समय 09:00 बजे से 12:00 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल एवं कडरू पुल से मेकॉन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर.

    -20 सितंबर को दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक बड़ी वाहनों ,बसों , सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों एवं आकस्मिक वाहनों को छोड़कर.

    -20 सितंबर को समय 10:00 बजे से 03:00 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर.

    -20 सितंबर को को जमशेदपुर , बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर.

    -20 सितंबर को रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी. आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर.

    -20 सितंबर को खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़ी वाहनों , बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम

    October 29, 2026

    रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम
    • रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई
    • चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात
    • रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान
    • रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    • ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.