Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सावधान ! स्मार्ट प्रीपेड मीटर में नहीं रहेगा बैलेंस तो कट जाएगी बिजली, JVBNL ने जारी किया नोटिस
    Breaking News

    सावधान ! स्मार्ट प्रीपेड मीटर में नहीं रहेगा बैलेंस तो कट जाएगी बिजली, JVBNL ने जारी किया नोटिस

    AdminBy AdminJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची और धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. आपके प्रीपेड स्मार्ट मीटर में अगर पर्याप्त बैलेंस नहीं रहा, तो आपके घर की बिजली कट जायेगी. 25 जुलाई 2025 से ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान शुरू हो रहा है. इसके तहत 25 जुलाई के बाद अगर आपके प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं रहा तो आपको अंधेरे में गुजारा करना होगा. मालूम हो झारखंड के 48 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से करीब 7 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लग चुका है.

    जेबीवीएनएल ने जारी किया नोटिस

    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने इस संबंध में रांची और धनबाद शहर के सभी प्री-पेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नोटिस जारी कर दी है. जेबीवीएनएल ने कहा है कि 25 जुलाई 2025 से ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान शुरू हो रहा है. इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर की वॉलेट को रिचार्ज कर पॉजिटिव बैलेंस सुनिश्चित करें.

    10 हजार रुपये से अधिक बकायेदारों की बिजली कटी

    वर्तमान में 10 हजार रुपये से अधिक वाले बकायेदारों की बिजली स्वतः कटने लगी है. बिजली काटने के लिए कोई आदमी नहीं जाता है, बल्कि मीटर को ही ऑनलाइन बंद कर दिया जाता है. इससे उपभोक्ता के घर में बिजली बंद हो जाती है. रांची सर्किल में अभी आठ हजार उपभोक्ताओं कास्मार्ट मीटर डिस्कनेक्ट किया जा चुका है.

    मोबाइल नंबर पर मिलेगी बिजली बिल की जानकारी

    जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर विद्युत संबंध के साथ जुड़ा नहीं है, वैसे उपभोक्ताओं का मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर अपडेट किया जा रहा है. इसके लिए आप जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 और संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं. मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल सीधे उनके व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा जायेगा. व्हाट्सऐप (9431135503) के माध्यम से भी बिजली बिल डाउनलोड भी किया जा सकता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.