Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार चुनाव 2025: नीतीश-नड्डा ने जारी किया एनडीए का ‘संकल्प पत्र’, युवाओं को नौकरी और महिलाओं को सशक्त बनाने का वादा
    Breaking News

    बिहार चुनाव 2025: नीतीश-नड्डा ने जारी किया एनडीए का ‘संकल्प पत्र’, युवाओं को नौकरी और महिलाओं को सशक्त बनाने का वादा

    AdminBy AdminOctober 31, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टना: बिहार में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है। कुछ दिन पहले ही महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसके बाद अब एनडीए ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। एनडीए के संकल्प पत्र में 25 प्रमुख संकल्पों की बात कही गई है। एनडीए के घोषणा पत्र के मुताबिक-

    1- हर युवा को नौकरी एवं रोजगार

    1 करोड़+ सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान करेंगे, कौशल जनगणना करा के कौशल आधारित रोजगार देंगे व हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेंगे।

    2- महिला समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता राशि देंगे। 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

    3- अति पिछड़ा वर्ग को आर्थिक व सामाजिक बल

    अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों तांति, ततमा, निषाद, मल्लाह, केवट, गंगोता, बिंद, नोनिया, तेली, तमोली, बढ़ई, धानुक, लोहार, कुम्हार, नाई, शिल्पकार, ठठेरा, माली, चंद्रवंशी, हलवाई, कानू, दांगी, तुरहा, अमात, केवर्त, राजबंशी, गड़ेरिया इत्यादि अति पिछड़े वर्गों को ₹10 लाख की सहायता देंगे व हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे, जो अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।

    4- किसान सम्मान व एमएसपी की गारंटी

    कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000, एग्री-इंफ्रा स्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश व पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद करेंगे।

    5- मत्स्य-दुग्ध मिशन से समृद्ध किसान

    जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना की शुरुआत करके प्रत्येक मत्स्य पालक को ₹4,500, कुल ₹9,000, ‘मत्स्य मिशन’ से उत्पादन एवं निर्यात दो गुना, ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की शुरुआत करके प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित करेंगे, जिससे हर गांव में सुविधा उपलब्ध हो सके।

    6- एक्सप्रेसवे एवं रेल से बिहार की रफ्तार

    बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत करेंगे। 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेलवे ट्रैक का आधुनिकीकरण, अमृत भारत एक्सप्रेस व नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे।

    7- आधुनिक शहरी विकास

    ‘न्यू पटना ‘ में ग्रीन फील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप, मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करेंगे।

    8- बिहार से सीधी विदेश उड़ान

    पटना के समीप ग्रीन फील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, 10 नए शहरों से घरेलू उड़ाने व 4 नए शहरों में मेट्रो शुरू करेंगे।

    9- औद्योगिक क्रांति की गारंटी

    विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे व विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औद्योगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा।

    10- हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोजगार

    प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट व 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित करेंगे।

    11- न्यू-ऐज इकोनॉमी का युग

    अगले पांच वर्षों में बिहार में ‘न्यू-ऐज इकोनॉमी’ का निर्माण करेंगे, जिसके अंतर्गत बिहार को एक ‘वैश्विक बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ के रूप में स्थापित करेंगे। ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करेंगे।

    12- गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ गारंटी

    मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान, व सामाजिक सुरक्षा पेंशन देंगे।

    13- केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा

    सभी गरीब परिवारों को मुफ्त गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता व स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब स्थापित करेंगे।

    14- मेड इन बिहार फॉर द वर्ल्ड से कृषि निर्यात दो गुना

    5 मेगा फूड पार्क स्थापित करेंगे, कृषि निर्यात दो गुना करेंगे, 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करेंगे, बिहार को मखाना, मछली एवं अन्य उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित करेंगे।

    15- दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल हब

    मिथिला मेगा टेक्सटाइल एंड डिजाइन पार्क व अंग मेगा सिल्क पार्क से बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल और सिल्क हब बनाएंगे।

    16- पूर्वी भारत का नया टेक हब

    डिफेंस कॉरिडोर, सेमी कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना करेंगे।

    17- कुटीर एवं एमएसएमई का नेटवर्क

    100 एमएसएमई पार्क व 50,000 से अधिक कुटीर उद्यमों से ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देंगे।

    18- वर्ल्ड क्लास एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर

    ‘एजुकेशन सिटी’, ₹5,000 करोड़ से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प करेंगे, बिहार को देश के एआई हब के रूप में स्थापित करने के लिए ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित कर हर नागरिक को एआई का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

    19- स्वास्थ्य सेवा में अव्वल बिहार

    विश्वस्तरीय मेडिसिटी का निर्माण, हर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय पर पूर्ण करेंगे, बाल चिकित्सा व ऑटिज़्म के लिए समर्पित अत्याधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और विशेष स्कूल स्थापित करेंगे।

    20- बिहार में खेल-कूद को बढ़ावा

    बिहार स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण, हर प्रमंडल में चिह्नित प्राथमिकता वाले खेलों के लिए समर्पित ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ स्थापित करेंगे।

    21- अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण

    उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह ₹2,000, हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय व उद्यमियों के लिए विशेष वेंचर फंड स्थापित करेंगे।

    22- गिग वर्कर्स व ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का सम्मान

    असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, ऑटो -टैक्सी एवं ई-रिक्शा चालकों को ₹4 लाख का जीवन बीमा देंगे व गिग वर्कर्स और ऑटो-टैक्सी चालकों को को-लैटरल फ्री वाहन ऋण न्यूनतम ब्याज दर पर देंगे।

    23- आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्‍विक केंद्र

    मां जानकी मंदिर, विष्णुपद एवं महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण व रामायण, जैन, बौद्ध एवं गंगा सर्किट का विकास, 1 लाख ग्रीन होम स्टे स्थापित करने के लिए को लैटरल फ्री ऋण की सुविधा।

    24- बिहार को कला, संस्कृति और सिनेमा का नया केंद्र

    फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्‍वविद्यालय की स्थापना करके बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा व फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान शुरू करेंगे।

    25- 5 वर्षों में बाढ़ मुक्त बिहार

    फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना एवं ‘फ्लड टू फॉर्च्यून’ मॉडल के अंतर्गत नदी जोड़ परियो जना, तटबंध, नहरों का शीघ्र निर्माण करके कृषि व मत्स्य पालन को बढ़ावा देंगे।

    बिहार में चुनाव का आगाज

    बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.