Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार में बड़ा राजनीतिक हत्याकांड: पटना में RJD नेता को दौड़ा-दौड़ाकर मारा
    Breaking News

    बिहार में बड़ा राजनीतिक हत्याकांड: पटना में RJD नेता को दौड़ा-दौड़ाकर मारा

    AdminBy AdminSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में आरजेडी नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि राजकुमार राय जैसे ही अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

    जान बचाने की कोशिश में राजकुमार राय दौड़ते हुए पास के ही एक होटल के भीतर घुस गए. हमलावर भी पीछा करते वहां पहुंच गए और होटल के अंदर भी कई राउंड फायरिंग की. गोली लगने से राजकुमार बुरी तरह घायल हो गए. गोलीबारी के दौरान एक गोली होटल के फ्रिज को भी चीरती हुई निकल गई, जिससे उसका शीशा टूट गया.

    घटना स्थल से 6 खोखा बरामद

    गोलीबारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायल हालत में राजकुमार राय को तुरंत पीएमसीएच ले गई. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को मौके से 6 खोखे बरामद हुए हैं. पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.

    परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

    राजकुमार राय की बहन शिला देवी ने बताया कि उनका भाई आगामी चुनाव में राघोपुर सीट से किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहा था. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शव के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

    राजनीतिक दुश्मनी या प्रॉपर्टी विवाद, जांच जारी

    पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे राजनीतिक दुश्मनी है या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद है.

    कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

    बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब पटना में इस तरह की हत्या हुई हो. हाल के महीनों में अपराध की कई सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं. जुलाई 2025 में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की गई थी. उसी महीने रेत कारोबारी रामकांत यादव और वकील जितेंद्र महतो की भी हत्या हुई थी.

    वहीं बीते साल सितंबर में भी बीजेपी नेता श्याम सुंदर शर्मा की हत्या की गई थी. एक बार फिर आरजेडी नेता को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से छलनी कर देने से बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर तब जब चुनावी माहौल नजदीक है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.