गिरिडीह जिले के धनवार बाजार स्थित चमड़ा गोदाम के पास यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े बड़ी बैंक लूट की घटना हुई। हथियारों से लैस पांच अपराधियों ने बैंक में घुसकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया और लॉकर से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात के साथ 10 से 12 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। बैंक प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक बैंक में उत्पात मचाया।

