सीसीएल कथारा क्षेत्र की कथारा कोलियरी में गुरुवार की सुबाह करीब तीन से चार बजे के बीच स्टॉक में रखा कोयला धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई।
हादसे में सात लोग कोयले के मलबे में दब गए थे। इनमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
जलावन के लिए कोयला चुनने गई थी
मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी हीरालाल की पत्नी, गल्लू यादव की पत्नी पुष्पा देवी और विश्वनाथ की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सभी लोग घरेलू उपयोग के लिए जलावन के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कोयला चुनने गए थे। हादसे का शिकार हुए सातों लोग सीसीएल के कर्मचारी नहीं थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

