Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के कई जिलो में हीट वेव चलने के कारण येलो अलर्ट जरी कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 28 अप्रैल को राजधानी में हीट वेव चल सकती है। इसे लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 28 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक भी हो सकता है। राज्य के अन्य हिस्सों की भी स्थिति इसी तरह की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। पूरे राज्य में अगले…
पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लग गयी. इस घटना में सूचना मिल रही है की 3 लोगो की मौत हो गयी है वही कई लोग गंभीररूप से घायल है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय हुई और आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. होटल के अंदर आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल होटल में गुरुवार को आग लगी. मिल…
महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश होकर गिर पड़े। गडकरी के बेहोश होते देख मंच पर अफरातफरी मच गयी। आनन-फानन में केन्द्रीय मंत्री को सम्भाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के कुछ देर बार नितिन गडकरी का एक पोस्ट भी वायरल हो गया जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने X पर अपने पोस्ट में लिखा की गर्मी के कारण उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली जनसभा के लिए निकल रहा हूं।…
कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम
शराब बिक्री में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच से जुड़े पीआईएल के खिलाफ झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई झारखंड में थोक शराब के लिए जारी टेंडर में गड़बड़ी की जांच कर रहा है और उसी को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गयी है, जिसका सरकार विरोध कर रही है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन ) दाखिल कर थोक शराब के लिए जारी टेंडर से जुडी जनहित याचिका को सुनवाई योग्य नहीं बताते हुए मेनटिब्लिटी को ही चुनौती दी है। याचिका में यह भी कहा गया है कि झारखंड हाईकोर्ट के…
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या को देखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पार्किंग व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव 1 मई से लागू होगा। एयरपोर्ट पर प्रवेश से लेकर निकासी तक प्राइवेट वाहनों के लिए नि:शुल्क 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुए 55 दिन हो गये हैं। सुनवाई को बाद हाई कोर्ट ने चूंकि फैसला सुरक्षित रख लिया है, इसलिए हेमंत सोरेन की बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसके बाद होटवार जेल में बंद लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं ताकि हाई कोर्ट का फैसला क्या है, उसे जल्द से जल्द सुनाया जा सके। हेमंत ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शीर्ष अदालत में क्रिमिनल एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है। हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में कोर्ट से…
Hazaribagh Lok Sabha Elections: हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 26 अप्रैल से नामांकन प्रपत्र खरीद सकेंगे और 27 अप्रैल से 3 मई तक नामांकन पर्चा उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग में जमा करा सकेंगे. हजारीबाग के डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि 27, 29 और 30 अप्रैल 1, 2 और 3 तक नामांकन प्रत्याशी कर सकेंगे. 100 मीटर के दायरे तक प्रत्याशी के समर्थक और प्रस्तावक ही आएंगे जिसमें पांच लोग शामिल होंगे. 100 मीटर के दायरे के बाहर प्रत्याशी के समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता रह सकते हैं.
Bihar School News: नवादा जिले के रजौली प्रखंड के जोगियामारण पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में पढ़ाई-लिखाई नहीं होती, वहां जानवरों को बांधकर चारा खिलाया जाता है. बेशक इमारत स्कूल की है, लेकिन अतिक्रमण कर लोगों ने उसे गाय-भैंस का तबेला बना दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल को पशुओं का तबेला बना दिया गया है ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त करवाकर चारदीवारी निर्माण की मांग की है हालांकि इस संबध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक…
निरसा थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पांड्रा बैजड़ा घाट पर सोमवार की रात 8.30 बजे बालू माफियाओं ने जिला खनन विभाग और पुलिस टीम को बंधक बना लिया. इस दौरान भीड़ ने हिरासत में लिये गये एक युवक को जबरन छुड़ा कर वाहनों पर जमकर पत्थरबाजी की. इसमें एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि रात के अंधेरे में बालू माफिया अपने गुर्गों की मौजूदगी में बालू लोड करा रहे थे. इसी दौरान टीम ने छापेमारी की और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. कुछ वाहन भी जब्त किये. टीम वहां से लौट रही थी, तभी भीड़…
