Author: Admin

‘Disease X’: इन दिनों एक बीमारी Disease X का नाम चर्चा में है. यूके के एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि, ‘Disease X’, कोविड-19 से भी अधिक घातक, एक और महामारी का कारण बन सकता है. मई से दिसंबर 2020 तक यूके के वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्षता करने वाली केट बिंघम ने डेली मेल के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि नया वायरस स्पेनिश फ्लू (1919-1920) जितना विनाशकारी हो सकता है.कोरोना महामारी ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था. इन दिनों एक बीमारी Disease X का नाम चर्चा में है. हालांकि अभी तक ये बीमारी सामने नहीं आई…

Read More

Asian Games: महिला क्रिकेट टीम के बाद भारतीय पुरुष टीम का Asian Games 2023 में शानदार सफर जारी है। भारतीय पुरुष टीम क्रिकेट के एक और गोल्ड मेडल के बेहद नजदीक पहुंच गयी है। भारत ने आज बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंद कर फाइनल में जगह बनायी। बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करने उतरा था, लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में वह 9 विकेट पर 97 रन ही बना सका। बांग्लादेश की ओर से परवेज हुसैन 23 और जाकिर अली ने 24 रन बनाये। बाकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बांग्लादेश की टीम को सस्ते में समेटने में लगभग सभी…

Read More

Hemant Soren Jharkhand HC: सीएम हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के समन के खिलाफ दायर याचिका पर आज शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान हेमंत सोरेन की ओर से उपास्थित अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया. जिसके बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई. सीएम की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा. बता दें कि  मुख्यमंत्री की ओर…

Read More

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल प्रबंधन पर एक बार फिर से मरीज के स्वजन द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है. जिले के विष्णुगढ प्रखंड के रहने वाले स्वजन ने आरोप लगाया है कि उनके थैलेसीमिया पीड़ित छह साल के बच्चे को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया. इसे लेकर स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने लगाया संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप परिजनो के मुताबिक बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है और उसे हर महीने खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है. खून चढ़ाने से पहले उसकी एचआईवी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. लेकिन ब्लड चढ़ाने के बाद उसकी…

Read More

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटा दिया है। अब आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। नियुक्ति प्रक्रिया में बीआरपी-सीआरपी को 50 फीसदी आरक्षण नहीं दिए जाने को लेकर दायर याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने संसोधित आदेश पारित किया। जिसमें जेएसएससी को निर्देश देते हुए कहा कि पार्थियों के लिए एक सौ सीट रखें। हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया अदालत के अंतिम…

Read More

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आज तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। दुष्कर्म की जानकारी जब धुर्वा थाने को मिली तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आज हुई है। जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनके नाम दीपक, बंटी और नितेश है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पीड़िता धुर्वा डैम घूमने गई थी। वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान वहां पांच युवक पहले…

Read More

Tara Shahdeo Case: हाल के वर्षों में लव जिहाद के सबसे चर्चित मामले में पूर्व नेशनल शूटर तारा शाहदेव के गुनहगारों को सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुना दी है। उत्पीड़न और धर्मांतरण के आठ वर्ष पुराने प्रकरण में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जबकि उसकी मां कौसल रानी को 10 साल की सजा और झारखंड हाइ कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद को 15 साल के कारावास की सजा सुनाई गयी है। इसके अलावा इन दोनों दोषियों को 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गयी है। सीबीआई…

Read More

Hemant Soren News: जमीन घोटाला मामले में ED की राडार पर चल रहे मुख्यमंत्री की याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ED की कार्रवाई को लेकर हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में उन्होंने याचिका दायर की है। सूचना है कि हाईकोर्ट में सीएम की ओर से दायर याचिका सूचीबद्ध हो गयी है। इस याचिका पर छह अक्टूबर को चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले बुधवार को ही हेमंत सोरेन को ईडी के सामने 5वें समन पर पेश होना था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। इसके बदले में मुख्यमंत्री ने अपने वकील के मार्फत एक…

Read More

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज (5 अक्टूबर 2023) को बुलाई गई है. बैठक (Jharkhand Cabinet) सीएम हेमंत की अध्यक्षता में रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में अपराह्न 2 बजे से होगी. बैठक (Jharkhand Cabinet) में राज्य में नए थाना और ओपी का सृजन के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. आउटपोस्ट को थाने के रूप में उत्क्रमित करने के संबंध में निर्णय लिए जा सकते हैं. साथ ही राज्य के थाने और ओपी के कार्य क्षेत्र का फिर से निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है. इसके अलावा राज्य के…

Read More

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमिडिसिवर इंजेक्शन के कालाबाजारी की जांच पूरी हो गई है। आईपीएस अनिल पाल्टा के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। इस मामले में तीन अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सृष्टि अस्पताल कैंपस में संचालित साईं कृपा मेडिकल एंड सर्जिकल का लाइसेंस रद्द किया गया है। वहीं रिम्स के दो कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इन पर हुए आरोप गठित आरोप पत्र संख्या 119/2021 राजीव कुमार सिंह मनीष कुमार सिन्हा पूरक आरोप पत्र…

Read More