Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बिहार के कटोरिया विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पप्पू यादव से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) आज, मंगलवार (9 जनवरी) को पूछताछ करेगी. ईडी ने समन जारी कर जोनल ऑफिस बुलाया था जहां वो तकरीबन साढ़े दस रांची हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंच गए आपको बताते चले की बीते 3 जनवरी को ईडी ने पप्पू यादव के देवघर और बिहार स्थिति ठिकानों पर छापेमारी की थी. 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले को लेकर समन किया गया है. बता दें कि साहिबगंज अवैध खनन मामले में ईडी ने बीते 3 जनवरी 2024 को एक साथ राज्य के राजधानी रांची समेत कई हिस्सों…
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. टखने की चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं. चोट के बाद उन्होंने अभी तक फिर से गेंदबाजी करना शुरू नहीं किया है. ऐसे में उनका पहले दो टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज इसी महीने 25 जनवरी से होना है. शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर…
Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में जेल में बंद झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई. जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई की अगली तारीख 11 मार्च मुकर्रर की है. क्या है पूरा मामला? बता दें कि पूजा सिंघल को झारखंड के खूंटी में मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था. इसके पहले एजेंसी ने…
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने चोरी की है. मंदिर प्रबंधन के लोगों ने बताया कि देर रात्रि की यह घटना है. चोरों ने रात को मंदिर का ताला तोड़ मंदिर के मुकुट की चोरी कर ली है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह-सुबह जब माली फूल देने पहुंचा तो उसने बताया कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद मंदिर के संरक्षक को जानकारी दी गई और धीरे-धीरे कई लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए. जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीमः मंदिर में चोरी की खबर मिलते…
Jharkhand Weather: दिल्ली से लेकर झारखंड-बिहार तक शीतलहर, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश की संभावना
Jharkhand Weather: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. कोहरे के साथ शीतलहर ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है. श्रीनगर से लेकर लेह-लद्दाख तक जमाने वाली सर्दी पड़ रही है. वहीं, यूपी से बिहार और दिल्ली से बंगाल एवं ओडिशा तक सभी जगह शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है. अगले 24 घंटे कैसा रहेगा देश का मौसम?…
ED की ओर से सीएम Hemant Soren के प्रेस सलाहकार Abhishek Prasad Pintu और साहिबगंज के DC Ramnivas Yadav को समन जारी हो गया है. बता दें कि समन के अनुसार पूछताछ के लिए 11 जनवरी को साहिबगंज DC रामनिवास यादव को, 15 जनवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह को और 16 जनवरी को सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
गढ़वा जेल के जेलर अजय श्रीवास्तव (Ajay Shrivastava) को होटवार जेल का नया जेलर बनाया गया है। जेल से धमकी देने के मामले में होटवार जेल के वर्तमान जेलर प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) समेत तीन लोगों को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था। इस संबंध में कारा निरीक्षणालय ने आदेश जारी किया है।
Jharkhand IAS Transfer: झारखंड के 10 प्रमोटेड IAS अफसरों की पोस्टिंग कर दी गई है। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय (Saryu Roy) ने बड़ा बयान दिया है, जहाँ उन्होंने कहा है कि झारखंड की सियासत मौजूदा समय में संविधान के प्रतिकूल काम कर रही है। ऑल इज वेल की बात तो दूर है। हालात ये हैं कि केंद्र सरकार यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्षी दलों को अपनी भूमिका तय करनी होगी. विपक्ष भी भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने में संकोच करेगा, तो फिर अंतर क्या रह जायेगा. अभी राज्य में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है. विपक्षी दल…
क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से रांची कोर्ट में मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में एमएसडी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन दिवाकर समझौते में उल्लिखित शर्तों पर कायम नहीं रहे. अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और समझौते में वर्णित अनुपात में लाभ साझा करने के लिए उत्तरदायी था लेकिन सभी नियम और शर्तें हवा में उड़ा दी गईं। फिर एमएसडी ने 15…
