Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड में भी फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। झॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। रविवार को लाल विजय शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि भारत में अब तक 257 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अब वे भी उनमें शामिल हो गए हैं।
निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से…
रांची में Techno Supreme Pvt Ltd. में लगी भीषण आगराँची कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची हुई है।आग बुझाया जा रहा है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की।
India U19 squad for Tour of England 2025: जून में भारतीय सीनियर टीम के इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ भारत की अंडर-19 टीम भी उसी महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा आईपीएल…
India Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है. भारत ने पाकिस्तान की उड़ानों के लिए NOTAM को एक महीने के लिए बढ़ाया. शुक्रवार को यह फैसला नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के निर्देश पर लिया गया है. इस फैसले के बाद अब कोई भी पाकिस्तानी विमान, नागरिक या सैन्य, अगले एक महीने के लिए भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकता है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर यह बैन 23 मई तक लगाया था. अब इसे बढ़ा कर 23 जून तक कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि भारतीय हवाई क्षेत्र…
लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है।इचवार जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी और जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा मारा गया। पुलिस के साथ हुए एक मुठभेड़ में झारखण्ड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) का सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया। मारे गए दूसरे उग्रवादी की पहचान प्रभात लोहरा के रुप में हुई है
रांची: झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है. विनय चौबे को हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते रिम्स के पेइंग वार्ड में कमरा नंबर 11 में भर्ती किया गया है. उनकी देखभाल मेडिसिन विभाग के डॉ. ऋषि गुरिया की निगरानी में हो रही है. विनय चौबे की तबीयत उस समय बिगड़ी जब उन्हें हाल ही में झारखंड के कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था. 20 मई 2025 को झारखंड के भ्रष्टाचार…
JPSC Interview: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 11वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 864 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिसके तहत साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन किया जाएगा. आयोग के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 जून से 22 जून तक सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय में किया जाएगा. वहीं, इंटरव्यू 10 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेंगे. इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा. इस दिन से कॉल लेटर करें डाउनलोड जेपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि…
इन दिनों दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के नये वेरिएंट का संक्रमण जारी है। देश के भी कुछ राज्यों, जैसे- महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु आदि से भी कोरोना संक्रमण की खबरें आ रही हैं। दूसरे राज्य भी कोरोना को लेकर सतर्क हो गये हैं। झारखंड भी इसको लेकर सतर्क है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कोरोना के नये वेरिएंट से डरने की आवश्यकता नहीं है। बस सचेत रहने की आवश्यकता है। राज्य का स्वास्थ्य महकमा किसी संभावित अंदेशे को लेकर सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स…
