Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. आईआईटी कानपुर ने 02 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट और जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की, दोनों के डायरेक्ट लिंक jeeadv.ac.in पर उपलब्ध हैं. आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी रिलीज की है. इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल…
रांचीःअब रांची के लोगों को शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए न तो रजिस्ट्रार ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही वकीलों पर निर्भर रहने की. रांची नगर निगम ने विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को आसान और किफायती बना दिया है. लोग अब महज 50 रुपये में अपनी शादी का पंजीकरण करवा सकते हैं और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र भी तुरंत जारी कर दिया जाएगा. नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के तहत दंपती अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया…
हैदराबाद में होने वाली मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में थाइलैंड की ओपल सुचाता ने 107 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब को जीत लिया है। सुचाता ने ये कारनामा 21 साल की उम्र में कर दिया है। वो थाईलैंड की ओर से पहली मिस वर्ल्ड बनी हैं। थाईलैंड की पहली मिस वर्ल्ड थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचाता चुआंगश्री ने 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब हासिल कर लिया। ओपल की जीत ने न सिर्फ थाईलैंड का गौरव बढ़ाया, बल्कि एशिया में भी एक नई मिस वर्ल्ड विजेता का एडिशन हुआ है। जीत के बाद सुचाता ने क्या…
Ranchi: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के सीनियर निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को दोबारा जेल भेज दिया गया है। शनिवार को दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में दोनों को पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। एसीबी अदालत ने दोनों आईएएस अधिकारियों को दो दिन की रिमांड दी थी, लेकिन विनय…
XLRI और IFQM की ऐतिहासिक साझेदारी: भारत में क्वालिटी मैनेजमेंट शिक्षा को मिलेगा नया आयाम जमशेदपुर, 31 मई 2025: भारत की प्रमुख प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने इंडियन फ़ाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आइएफक्यूएम ) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस साझेदारी का उद्देश्य देश में गुणवत्ता प्रबंधन शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है. यह रणनीतिक पहल शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग में प्रचलित व्यवहारिक तकनीकों के बीच की दूरी को पाटने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है. साझेदारी के माध्यम से केस…
Jharkhand Board JAC 12th Result 2025 Date, Time LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज 31 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे घोषित किया गया। जैक 12वीं रिजल्ट (JHARKHAND BOARD 12th Result) जारी हो चुका है। छात्र वेबसाइट jacresults.com पर अपने झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट पोर्टल के अलावा छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in और Jansatta.com/education पर दिए गए JAC 12th Direct Link से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।
झारखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना पैर पसार रहा है। जमशेदपुर से कोरोना का पहला केस सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम जिले की एक महिला रैपिड टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाई गई है। हालांकि, अभी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आई है। उक्त रिपोर्ट का इंतजार है। 44 वर्षीय महिला सरायकेला बाजार की रहने वाली है, फिलहाल वह कदमा में रह रही है। वह बीते 25 मई को बेंगलुरु से लौटी थी।
पटना एयरपोर्ट पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, उनके परिवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित सपरिवार रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर झारखंड के विकास एवं झारखंडवासियों के सुख ,समृद्धि की कामना की ।
देश में एक बार फिर से कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र व दिल्ली में सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं। वायरस अपने आपको बदलते रहते हैं। इसे ही म्यूटेशन कहते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि बुजुर्ग, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के अलावा उन लोगों को खास सावधान रहने की आवश्यकता है, जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है, क्योंकि इन बीमारियों की वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कमजोर हो जाती है। ऐसे लोगों में कोविड-19 का संक्रमण होने का खतरा…
