Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
राजस्थान में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा जोधपुर के पास फलोदी जिले में यह हादसा हुआ जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. ताजा जानकारी के अनुसार सभी मृतक सूरसागर इलाके के रहने वाले बताए गए. ये सभी बीकानेर के कोलायत मंदिर से पूजा पाठ कर लौट रहे थे।. जानिए घटना के बारे में विस्तार से राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा इलाके में श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रैवलर वाहन सड़क किनारे खड़े एक टेलर से जा टकराया जिससे 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.…
भारत ने महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। दो बार फेल होने के बाद आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए बिट्स और लौरा ने 51 रन की साझेदारी की, लेकिन अमनजोत के सटीक थ्रो ने बिट्स की पारी समाप्त कर दी। इसके बाद समय-समय पर विकेट गिरते रहे।…
मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनका बड़ा बयान आ गया है. दरअसल, अनंत सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. अपने पोस्ट में बड़ी बात अनंत सिंह ने यह कह दी है कि चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी. मालूम हो, इस मामले में अनंत सिंह के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अनंत सिंह ने लिखा, ‘सत्यमेव जयते’ अनंत सिंह के फेसबुक पोस्ट की विस्तार से बात करें तो, उनकी गिरफ्तारी के बाद…
मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जनसुराज प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से माहौल तनावपूर्ण है। इधर, दुलारचंद हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद के सीने पर किसी भारी वस्तु से दबाव डाला गया था, जिसके कारण उनके हृदय और फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ा और हृदय गति रुक गई। इस दबाव के कारण उनकी मौत हुई। एड़ी में गोली लगी थी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि दुलारचंद की एड़ी में गोली लगी थी, जो आर-पार हो…
पाकुड़ जिले में अपराध का ग्राफ एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है.जहा मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक चाय की दुकान पर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.स्थिति गंभीर होने…
Ranchi: चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़े मामले में आरोपी न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु कुमार अग्रवाल की ओर से ईडी कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने और कोर्ट द्वारा उनपर आरोप गठित करने को चुनौती देने वाली अलग-अलग दो याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने दोनों मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट ने सभी पक्षों को 4 नवंबर तक संक्षिप्त बहस लिखित रूप में प्रस्तुत करने की छूट दी है. इस मामले में कारोबारी विष्णु कुमार अग्रवाल के खिलाफ पीएमएलए…
