Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार किए गए वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे से ACB पूछताछ करना चाहती है. बुधवार को ब्यूरो ने एसीबी की विशेष अदालत से यह आग्रह किया है कि विनय चौबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी जाए. ACB द्वारा रिमांड मांगे जाने का विनय चौबे के अधिवक्ताओं ने विरोध किया है. ACB ने सात दिनों की रिमांड मांगी है. हालांकि कोर्ट ने अभी रिमांड पर कोई आदेश नहीं दिया है. फिलहाल विनय चौबे को न्यायिक हिरासत में रखा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी से पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा था… ‘आतंक के अड्डों को धूल में मिला देंगे.’ अब जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये इस संकल्प को जमीन पर उतार दिया गया है, प्रधानमंत्री उसी बिहार की धरती पर एक विजयी संदेश के साथ लौट रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. यहां वे आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोगों को एक बार फिर बड़ा संदेश दे सकते हैं. प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है, जिसमें वे कई…
16वें वित्त आयोग की 14 सदस्यीय टीम 4 दिवसीय दौरे पर आज रांची आयेगी। अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में टीम राजधानी और आसपास के इलाकों का भ्रमण करेगी, वहीं कल टीम देवघर जायेगी जहां प्रमंडल स्तर स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।
रांचीः झारखंड में 38 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी और करीबियों सहित आठ लोगों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। जिनकी संपत्ति की जांच शुरू की गई है उसमें विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता, शीपिज त्रिवेदी, प्रियंका त्रिवेदी, विनय कुमार सिंह, स्निग्धा सिंह, सीए उपेंद्र शर्मा और धनंजय कुमार सिंह का नाम शामिल है। एसीबी को प्रारंभिक जांच के दौरान इस बिंदु पर आशंका है कि विनय चौबे ने शराब घोटाला या किसी अन्य अवैध माध्यम से अर्जित पैसे को अपने रिश्तेदारों और करीबियों के…
Meta के स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब ग्रुप चैट में सीधे लाइव वॉयस चैट के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्रुप से बाहर निकले बिना या किसी अलग वॉयस कॉल पर स्विच किए बिना ग्रुप के सभी सदस्य बातचीत कर सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल बड़े ग्रुप्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे सभी ग्रुप चैट्स के लिए जारी कर दिया गया है। WhatsApp वॉयस चैट की खास बातें अब सभी ग्रुप्स में उपलब्ध: वॉयस चैट अब…
JN.1 COVID Wave in India : भारत सहित कई देशों में कोविड-19 एक बार फिर वापसी कर रहा है। 2019 से 2022 तक दुनिया में तबाही मचाने के बाद यह वायरस धीरे-धीरे एशिया में लौट रहा है, सिंगापुर और हांगकांग में पिछले कुछ हफ्तों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में भी हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में NB.1.8.1 और LF.7 वेरिएंट के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। भले ही सरकार के अनुसार यह बीमारी अभी भी एक स्थानिक बीमारी (Endemic) है और (फिलहाल) कोई तत्काल खतरा पैदा नहीं करती, लेकिन सवाल ये है कि…
सरकार ने रामगढ़, बोकारो समेत 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें यथाशीघ्र योगदान देने का निर्देश भी दिया गया है। इस क्रम में प्रभार से मुक्त हुए पदाधिकारी कार्मिक विभाग में योगदान देंगे। नाम कहां थे कहां गए अजय नाथ झा आदिवासी कल्याण आयुक्त उपायुक्त, बोकारो फैज अक अहमद मुमताज निदेशक, बागवानी उपायुक्त, रामगढ़ आदित्य रंजन निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी उपायुक्त, धनबाद रामनिवास यादव निदेशक, उच्च शिक्षा उपायुक्त, गिरिडीह आर. रोनिटा निदेशक, झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर उपायुक्त, खूंटी नमन प्रियेश लकड़ा उपायुक्त, गिरिडीह उपायुक्त, देवघर अंजली यादव पर्यटन निदेशक…
ऑपरेशन सिंदूर न्यूज़ डायरी झारखंड न्यूज़ देश-विदेश बिहार ऑफबीट ओपिनियन खेल मनोरंजन हेल्थ व्यापार Home झारखंड न्यूज़ दक्षिण छोटानागपुर BREAKING : जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.7 फीसदी छात्र सफल by Lagatar News May 27, 2025 Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है. इस साल परीक्षा में 91.7 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. इस साल परीक्षा में 4 लाख 31 हजार 488 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं. इस…
Ranchi : जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां रवि लोहरा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, रवि लोहरा ने पहले अपनी पत्नी रेणु देवी की हत्या की और उसके बाद अपने चार वर्षीय और पांच वर्षीय दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रह रहा था. मंगलवार…
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के घर पर मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया. तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. तेजस्वी यादव ने बेटे के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी बहू से मुलाकात करने के लिए एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंचे थे. वहीं तेजस्वी यादव कोलकाता में पहले से ही मौजूद हैं. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…
