Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ( Shashi Bhushan Mehta) साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने विधायक से 1.27 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में विधायक ने साइबर थाना में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक ने शिकायत में बताया कि वे लोकसाभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे. 26 जून की सुबह करीब 9 बजे उनके नंबर पर रितेश नाम के एक शख्स का कॉल आया. उसने…
पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामशोला के पास उस समय हड़कंप मच गया जब Jio पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना मिली। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुरक्षा को देखते हुए घटना स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही एहतियातन बहरागोड़ा-बारिपदा एनएच मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक जुलाई को झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. राज्य में छह जुलाई तक भारी बारिश का दौर रहेगा. एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है. अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. भारी बारिश…
झारखंड में 5 जुलाई तक सभी रिटेल काउंटर से शराब की बिक्री नहीं होगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. क्योंकि झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को 5 जुलाई तक सेल और डिपॉजिट के भौतिक सत्यापन का काम पूरा करना है. तब तक जिस रिटेल काउंटर पर यह प्रक्रिया चलेगी, वहां शराब की बिक्री संभव नहीं हो पाएगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से कहा गया कि खुदरा उत्पाद दुकानों के हैंडओवर/टेकओवर के शुरू होने के बाद हैंडओवर/टेकओवर पूर्ण होने तक उन दुकानों से शराब की बिक्री बंद रहेगी. विभाग ने…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/06/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-01.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 01.07.2025 JUlay 2025″]
Ranchi: राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी. दुकानों के बंद होने की वजह शराब दुकानों का हस्तांतरण है. हस्तांतरण की वजह से खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री कम से कम तीन दिनों तक प्रभावित रहने की संभावना है. राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं. वर्तमान नीति के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक ही खुदरा शराब दुकानों से शराब बेचने की अनुमति है.
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को शांत नेतृत्व शैली के लिए दुनियाभर में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है, अब इस उपनाम को कानूनी रूप से अपने नाम कराने में सफल हो गए हैं। धोनी ने हाल ही में ‘Captain Cool’ नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन दिया था, जिसे आधिकारिक तौर पर स्वीकृति मिल चुकी है। धोनी ने यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर कराया है, जो कि खेल प्रशिक्षण, कोचिंग सेवाएं और ट्रेनिंग सुविधाओं जैसी गतिविधियों से संबंधित है। अब कोई और व्यक्ति इस नाम का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा, जिससे धोनी की ब्रांड…
हैदराबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ जब पटंचेरुवु इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं. यह धमाका सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जहां रीएक्टर फटने के बाद आग लग गई. धमाके की चपेट में आकर 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
साहिबगंज में हूल दिवस मनाने को लेकर विवाद चल रहा है। भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। तीर और गोली चलने की भी सूचना है। इस वक्त घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है, जिन्हें प्रशासन की तरफ से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गये हैं ताकि भीड़ का तितर-बितर किया जा सके। ग्रामीणों के अनुसार कार्यक्रम का पंडाल प्रशासन के द्वारा बीते रात्रि खोल दिया गया है। इससे नाराज होकर ग्रामीण हंगामा कर रहे थे। उक्त कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई…
भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेन टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव करने जा रहा है, जिससे यात्रियों को न केवल अधिक पारदर्शिता मिलेगी, बल्कि पूरी बुकिंग प्रक्रिया पहले से कहीं ज़्यादा सरल, तेज़ और भरोसेमंद बन जाएगी। इन बदलावों में तीन मुख्य सुधार शामिल हैं—तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, चार्ट तैयार करने की नई समय-सारणी और पूरी PRS (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) का अपग्रेड। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, रेलवे का लक्ष्य है कि हर यात्री को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन यात्रा तक एक सीमलेस एक्सपीरियंस मिल सके। उन्होंने साफ कहा है कि यह केवल तकनीकी सुधार…
