Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
भुवनेश्वर: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. रघुनाथपाली इलाके के जलदा ए ब्लॉक के पास एक 9 सीटर विमान क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में कुल छह लोग सवार थे. इनमें चार यात्री और दो क्रू मेंबर थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, यह वन एयर का विमान राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था और टेकऑफ के करीब 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सभी यात्रियों को चोटें आई हैं. तकनीकी खराबी के कारण हुआ प्लेन…
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव NTPC का कोयला ढुलाई रोकने में नाकाम होने के बाद अब कोयले का उत्पादन प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. वह अपनी पत्नी और कुछ सहयोगियों के साथ तीर धनुष लेकर कोयला खदान के अंदर घुस जा रहे हैं. इससे कोयले का उत्पादन प्रभावित हो रहा है. योगेंद्र साव आज अपनी पत्नी निर्मला देवी और कुछ सहयोगियों के साथ तीर धनुष लेकर NTPC के कोयला खदान पहुंचे. इसके बाद कोयला खदान के अंदर घुस गए. इससे कोयला खनन में लगे मजदूर डर गए और कोयले का उत्पादन प्रभावित हुआ. वह हर थोड़ी थोड़ी…
झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर (DC) और निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को बड़ा झटका देते हुए उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपी के प्रभावशाली पद को देखते हुए यह फैसला सुनाया. विनय चौबे पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग में पदस्थापना के दौरान सरकारी और प्रतिबंधित जमीनों के अवैध हस्तांतरण के मामले में केस दर्ज किया था. सुनवाई के दौरान अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि एक IAS अधिकारी जिले में सरकार का प्रतिनिधि और रिकॉर्ड का…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमन श्रीवास्तव गैंग पर UAPA की मंजूरी रद्द, अब IPC/BNS में चलेगा ट्रायल
सुप्रीम कोर्ट ने अमन श्रीवास्तव, उसके परिवार और गैंग से जुड़े 19 लोगों के खिलाफ UAPA के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति को रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) रांची द्वारा दर्ज कांड संख्या 1/2022 में अब आरोपियों पर सिर्फ IPC/BNS की धाराओं के तहत ही ट्रायल चलेगा. यह आदेश विनोद पांडे की ओर से दायर अपील पर सुनवाई के बाद दिया गया. गौरतलब है कि ATS रांची ने अमन श्रीवास्तव गैंग पर रंगदारी वसूली और दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया था. इसमें विनोद पांडे को गैंग का सदस्य बताया गया…
झारखंड के बुनियादी ढांचे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारत सरकार ने रांची–साहिबगंज के बीच एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे, साहिबगंज में गंगा नदी पर नया हाई-लेवल पुल, और राज्य में चार अत्याधुनिक स्पीड कॉरिडोर के निर्माण में सहयोग का भरोसा दिया है। यह फैसला झारखंड की सड़क कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, खनन परिवहन और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा। मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर सहमति बनी। बैठक में झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और एनएचएआई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार…
झारखंड की राजधानी से करीब 65 किलोमीटर दूरी पर स्थित मैक्लुस्कीगंज भीषण ठंड के कारण पूरे देश में चर्चा में है। जहां शिमला में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, मसूरी में 3 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य से दो डिग्री नीचे यानी माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड का असर कुछ दिन और रह सकता है। राजधानी समेत कांके, खूंटी, डाल्टनगंज, बोकारो, हजारीबाग और सिमडेगा में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले तीन से…
