Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: गुजरात में आयोजित होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड से कुल 17 टीमों के 265 एथलीट एवं ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। जिसमें हॉकी झारखंड के भी महिला और पुरुष हॉकी टीम के 36 खिलाड़ी एवं 6 ऑफिशियल शामिल हैं । मंगलवार की सुबह झारखंड की 42 सदस्यीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से राजकोट ,गुजरात के लिए रवाना हुई। महिला टीम – सोनल मिंज,निक्की प्रधान,सलीमा टेटे,संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग,महिमा टेटे,काजल बड़ा, सिमता मिंज,सुभासी हेमरोम,प्रमिला सोरेंग,रोपनी कुमारी, दिप्ती कुल्लू,अलबेला रानी टोप्पो,अंजली बिंझिया,रजनी केरकेट्टा, बालो होरो,,बिनिमा धान। कोच बिगन सोय,तारिणी कुमारी मैनेजर मनोज कोनबेगी।…
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ से तीन किलोमीटर की दूरी पर मौदाशोली के पास सोमवार की शाम रांची के तीन जमीन कारोबारियों पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला कर दिया. इससे रांची के लाल चौक निवासी शुभाशीष मुखर्जी (47 वर्ष) और सुजाता चौक निवासी गंगा विश्वकर्मा (42 वर्ष) घायल हो गये. बताया गया कि तीन हमलावर बाइक पर सवार होकर आये थे. एक हमलावर ने पिस्तौल निकाल कर करीब से गोली चलायी. एक ही गोली से रांची निवासी दोनों घायल हो गये. शुभाशीष मुखर्जी के दांहिने पांव में लगी और पांव को चिरते हुए गोली निकाल कर गंगा विश्वकर्मा के…
जमशेदपुर: आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती, झाबरी बस्ती व खुंटाडीह, जुगसलाई थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला व रेलवे लाइन किनारे, बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर, परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी न्यू बस्ती, बिरसा नगर थाना अंतर्गत संडे मार्केट, कदमा थाना अंतर्गत जयप्रभा नगर व रामजनम नगर और उलीडीह थाना अंतर्गत न्यू उलीडीह बस्ती व संकोसाई में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी कर चार शराब विक्रेताओं को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब विक्रेताओं में जुगसलाई निवासी रंजन पांडे, सोनारी न्यू कपाली बस्ती निवासी रोहित वर्मा, न्यू…
रांची: जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर खूंटी संसदीय क्षेत्र की सैंकड़ों युवतियों को टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रोजगार का अवसर मिला है।खूंटी, तमाड़, सिमडेगा,चाईबासा और सराईकेला खरसावां की लगभग दो हजार इंटर पास छात्राओं का चयन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के हुसुर (तमिलनाडु) प्लांट के लिए हुआ है। 27 सितंबर को जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हटिया रेलवे स्टेशन से हुसूर के लिए विशेष ट्रेन को दोपहर 12बजे रवाना करेंगे। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले दिनों खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा और सरायकेला में कैंप लगाकर इंटर पास छात्राओं का इंटरव्यू…
जमशेदपुर: मात्र 200 रुपए के लिए दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त को चलती मालगाड़ी के नीचे ढकेल दिया। जिससे दोस्त का एक पैर घुटने से कटकर अलग हो गया है। वहीं घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो विभाग बेड नंबर 27 में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में इसका इलाज संभव नहीं है। जिसके कारण यहां से रांची स्थित रिम्स अस्पताल लेकर जाना होगा। जिससे परिजनों की परेशानी भी बढ़ गई है। मामले में बताया जा रहा है कि जुगसलाई थाना अंतर्गत…
रांची । मगध व आम्रपाली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग मामले के एक आरोपी मुकेश गंझू ने सरेंडर कर दिया है. इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) कर रही है. इस मामले में आरोपी भीखन गंझू को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जबकि दो मुख्य आरोपी टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू और आक्रमण गंझू अबतक फरार चल रहा है. ब्रजेश गंझू और आक्रमण गंझू को झारखंड पुलिस और एनआईए ने मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है. गौरतलब है कि झारखंड पुलिस ने जहां ब्रजेश गंझू के ऊपर 25 लाख और आक्रमण गंझू के उपर 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा है. वहीं एनआईए ने ब्रजेश…
रांची: दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से लगभग तीन हजार जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। चप्पे-चप्पे पर पूरे शहर में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। हर चौक-चौराहे पर बने पूजा पंडाल पर पुलिस और जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पूरे शहर में एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पंडाल समितियों की ओर से लगाए गए कैमरों की लाइव व्यवस्था पंडालों में होगी। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में ड्रोन कैमरों से भी निगहबानी…
लातेहार: हेरहंज थानाक्षेत्र थाना अंतर्गत डाटम पाटम जलप्रपात में घुमने पहुंचे 2 छात्र स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए । ये दोनों बालूमाथ हाई स्कूल के विद्यार्थी थे । पुलिस और स्थानीय प्रशासन दोनों की तलाश में जुटी है
दुमका जिले के जामा के पूर्व विधायक मोहरिल मुर्मू का निधन हो गया। वे लगभग 70 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहरील मुर्मू 1990 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जामा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वे पेशे से अधिवक्ता थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव मसलिया प्रखंड के सिंदूरपुर में किया गया। इधर कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र्नाथ महतो ने कहा – जामा विधानसभा से विधायक रहें श्री मोहरिल मुर्मू जी के निधन का दुःखद सूचना प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख…
रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र तिलता बगीचा के पास सोमवार की सुबह अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किये गये। यह कार्रवाई डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी। जब्त ट्रक्टरों को थाने के हवाले कर दिया गया है।
