Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में रांची के जमीन कारोबारी पर हमला, गोली लगने से दो घायल
    झारखण्ड

    पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में रांची के जमीन कारोबारी पर हमला, गोली लगने से दो घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ से तीन किलोमीटर की दूरी पर मौदाशोली के पास सोमवार की शाम रांची के तीन जमीन कारोबारियों पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला कर दिया. इससे रांची के लाल चौक निवासी शुभाशीष मुखर्जी (47 वर्ष) और सुजाता चौक निवासी गंगा विश्वकर्मा (42 वर्ष) घायल हो गये.

    बताया गया कि तीन हमलावर बाइक पर सवार होकर आये थे. एक हमलावर ने पिस्तौल निकाल कर करीब से गोली चलायी. एक ही गोली से रांची निवासी दोनों घायल हो गये. शुभाशीष मुखर्जी के दांहिने पांव में लगी और पांव को चिरते हुए गोली निकाल कर गंगा विश्वकर्मा के पीठ में जाकर धंस गयी. हमलावर दोबारा फायरिंग करते इससे पहले र्फ्यूचनर कार में बैठे तीनों लोग सीधे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली. अनुमंडल अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एमजीएम रेफर कर दिया गया. दोनों को पुलिस सुरक्षा में एमजीएम ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है.
    बाइक पर सवार हमलावर कार का पीछा कर आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी बाइक पर लकड़ी लाद कर जा रहा था. वह कार के आगे आ गया और असुंतलित होकर बाइक से लकड़ी गिर गयी. माना जा रहा है कि यह कार को रोकने का एक तरीका था. तब कार में बैठा शुभाशीष मुखर्जी नीचे उतरा और सड़क पर गिरी लकड़ी को उठाने लगा. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर हमलावर पहुंचे और नजदीक से गोली चला दी. गोली शुभाशीष मुखर्जी की पांव में लगते ड्राइविंग सीट पर बैठे गंगा विश्कर्मा की पीठ में जा धंसी. परिस्थिति को भापते हुए शुभाशीष तुरंत कार में बैठा और गंगा कार को मोड़ते हुए अनुमंडल अस्पताल पहुंचा. जब कार चली गयी, तो हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.