Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी चौक पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने 30 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के तिलडांगा निवासी दिलवर शेख को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वह बाइक पर मांस लेकर जा रहा था। राधानगर थाने की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने जब्त मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार के बयान पर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बरहड़वा उधवा एनएच 80…
हजारीबाग: 20 लाख रुपये की अफीम लेकर कोलकाता जा रहे दो तस्करों को हजारीबाग पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में की गयी. एसपी मनोज रतन चोथे की सूचना पर सदर एसडी की सूचना पर सदर एसडीपीओ ने टीम गठित कर हजारीबाग के नया बस स्टैंड में छापामारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया.
पाकुड़: हिरणपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम (नर्स) महिला के 13 साल के बेटे ने ही फ्री फायर आनलाइन गेम के चक्कर में अपनी मां के खाते से लगभग 92 हजार रुपये की निकासी की थी। इसका खुलासा थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने शुक्रवार को किया है। इसका लिखित आवेदन महिला ने 21 दिसंबर को थाना में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला का नाबालिग बेटा ही मास्टरमाइंड निकला। महिला ने पुलिस को बताया था कि उनके एसबीआई बचत खाता से 91914 रुपये की निकासी हुई थी। महिला द्वारा 19…
धनबाद: दो शिक्षकों के बीच स्कूल में छात्रों के सामने ही जमकर मारपीट हुई। स्कूल के छात्रों के सामने गाली गलौज और हाथापाई सब हो गयी। खूब लात घूसे चले। एक शिक्षक के सिर से खून निकलने लगा। घटना धनबाद के जीएमएस धैया स्कूल की है। शनिवार के दिन छात्रों ने अपनी क्लास से बाहर आकर दो शिक्षकों को लड़ते देखा। यह मारपीट दो शिक्षकों के बीच हुई राज कुमार वर्मा और चंद्र देव राणा। शिक्षक राज कुमार के माथे पर गंभीर चोट आयी है। घायल शिक्षक ने बताया वह स्कूल के असिस्टेंट टीचर है। वह शुक्रवार को स्कूल के…
मोतिहारी से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां एक ईंट भट्ठे में आग लगाने के दौरान अचानक चिमनी में विस्फोट हो गया और हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 4 मजदूरों की राहत एवं बचाव कार्य के दौरान मौत हुई है. इस तरह कुल 9 मजदूरों के मौत की पुष्टि अबतक हुई है. चिमनी मालिक समेत लगभग 2 दर्जन लोग विस्फोट होने से घायल भी हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढ़वा थाना इलाके के नरिरगिरी में एक ईंट भट्ठे का संचालान बीते कई वर्षों से हो रहा है. आज मजदूर इट-भट्ठे…
जमशेदपुर: बीते गुरुवार की रात्रि सोनारी थाना अंतर्गत सीपी क्लब के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शंकर लाल तिवारी से मोबाइल की छिनतई कर ली गई। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना संबंधित थाने को दी। वहीं पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 1 घंटे के अंदर छिनताई की गई मोबाइल के साथ घटना में शामिल आरोपी सोनारी लोहार बस्ती सीपी क्लब के पीछे रहने वाले शुभम राव और पुराना सीपी क्लब होल्डिंग नंबर 840 निवासी गणेश हेसा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार पुलिस ने…
गुमला: अवैध संबंध के शक में एक युवक ने एक महिला को गोली मार दी। घटना गुमला के डीएसपी रोड स्थित बड़ाइक मोहल्ला की है। युवक को शक था कि उसके पिता के संबंध इस महिला से हैं। इस शक के आधार पर युवक ने घऱ में प्रवेश करके सीने में गोली मार दी। महिला किराए के मकान में रहती थी। महिला के पति का निधन हो चुका है। सूत्रों के अनुसार युवक पहले भी महिला को धमकी दे चुका था। महिला ने अपने बयान में बताया है कि सीटू सिंह के बेटे ने उस पर हमला किया। वह घर…
धनबाद: कोहरे को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को बदला है तो कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनें की समय सारणी में भी रेलवे ने बदलाव किया है तो वहीं ऐसी आशंका है कि आने वाले समय में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने नियत समय से काफी लेट चलेंगी। दिसंबर और जनवरी के अलग-अलग दिनों में जसीडीह-पटना होकर चलने वाली चार लंबी दूरी की ट्रेनें धनबाद-गया होकर चलेंगी। इनमें अकाल तख्त एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, नांगल डैम एक्सप्रेस और वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी एक्सप्रेस शामिल हैं। धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनें 1. 12326 नांगल डैम…
जमशेदपुर: विगत 3 जनवरी 2021 को बिस्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती में कुल्हाड़ी और बेलचा से हमला कर हुई जुली घोष की हत्या के मामले में जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए आरोपी भतीजा शिवम घोष उर्फ टेरा और राहुल मुखी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं जुर्माने की रकम अदा नहीं करने पर दोनों की संपति से रकम वसूली जाएगी। मामले में 11 लोगों की गवाही हुई थी। घटना के संबंध में मृतिका जूली के…
धनबाद: धनबाद में रेलकर्मी रामचंद्र की हत्या का खुलासा का बड़ा खुलासा हुआ है। रामचंद्र की पत्नी ने सरकारी नौकरी के लालच में अपने ही दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा। जानकारी के मुताबिक दोनों ने यह षड्यंत्र भी रामचंद्र के घर पर ही रचा था। जिस समय यह साजिश रची जा रही थी उस वक्त रामचंद्र ड्यूटी पर था। बता दें 10 दिसंबर को रामचंद्र यादव की पत्नी जीरा देवी ने पिंटू साव को फोन कर बुलाया था। इसके बाद पिंटू साव रात सवा 11 बजे के करीब जीरा देवी के घर पहुंचा और उसके…
