Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत धरनीगोड़ा में चोरों ने बीती रात्रि एक साथ तीन- तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहनों और लैपटॉप आदि सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में बताया जा रहा है कि चोरों ने मनोरंजन महतो के घर से लैपटॉप और सोने-चांदी के गहने, मक्खन महतो के घर से सोने चांदी के गहने और चांदू कुभंकार के घर से भी सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली। तीनों घरों से नकदी…
जमशेदपुर : नववर्ष के आगमन के अवसर पर जिले की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक जुबली पार्क में वाहनों के प्रवेश को वर्जित रखने का आदेश दिया है। वहीं जारी आदेश में कहा गया कि नववर्ष के शुभ आगमन के अवसर पर जुबली पार्क में उत्सव एवं पिकनिक मनाने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों का आना जाना दिनभर लगा रहता है। इस दौरान यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को सुगम तथा सुचारु बनाये रखने के लिए तीन दिनों तक जुबली पार्क में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रांची: 15 लाख ईनामी माओवादी कमांडर अमन गंझू ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सितंबर महीने में झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से खाली करा लिया गया था। अमन गंझू नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों से बूढ़ा पहाड़ खाली होने के बाद से ही भागा फिर रहा था। बूढ़ा पहाड़ को खाली कराने के बाद बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर झालूडेरा, लातेहार जिला में तीसिया एवं नवाटोली तथा झारखंड की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में पुनदाग में सुरक्षाबलों ने कैंप स्थापित किया है। सुरक्षाबलों के कैंप की…
रांची के नामकुम अंतर्गत जोरार स्थित खुद को वैद्य बताने वाले संतोष सिंह के क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग और नामकुम पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी की है. यह छापामारी इलाज के नाम पर मरीजों को ठगने की शिकायत सिविल सर्जन को मिलने के बाद हुई. छापामारी करने पहुंची टीम ने संतोष सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय ले गए.
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ इशा आलिया की बुधवार सुबह बंगाल के हावड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह वारदात हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर सुबह लगभग छह बजे हुई। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान…
भुनेश्वर / रांची: भुवनेश्वर में खेले जा रहे क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हॉकी झारखंड के महिला टीम ने अपने लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6-0 से पराजित कर लीग में अपराजित रही। सोमवार के मैच में रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नि लकड़ा ने दो दो गोल तथा बिनीमां धान एवम निक्की कुल्लू ने एक एक गोल की। झारखंड टीम के जीत पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा,हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ,मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार ,माइकल लाल ,बिगन सोय, असरिता…
धनबाद उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। साथ ही नकली अंग्रेजी शराब बनाने के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी उत्पाद विभाग ने किया है। छापेमारी के दौरान कुमारधुबी थाना क्षैत्र के पंचमोहली से आठ लीटर नकली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गए है, निरसा थाना क्षेत्र के निमाय मोदक के घर से अठारह लीटर नकली शराब तो वहीं हीरापुर के बिनोद नगर स्थित दिवेश कुमार गुप्ता के घर पर चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडा फोड़ करते हुए करीब पांच सौ नौ लीटर नकली शराब जिसकी कीमत करीब…
रांची पुलिस नये साल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूद हो इसे लेकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल की खास तैयारी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में डेढ़ हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो और आप सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस वैसे युवाओं पर भी नजर रखेगी जो सार्वजनिक जगहों पर नशा करके पहुंचेंगे या शराब पी कर गाड़ी चलायेंगे। ऐसे लोगों की पहचान के लिए विशेष रणनीति बनायी गयी है। राजधानी रांची के ज्यादातर पर्यटन स्थल पर पुलिस बल तैनात होगा। पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बलों यह…
धनबाद: गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के नतूनडीह के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार की ठोकर से एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना रविवार की सुबह 7:30 बजे की है। मृतक की पहचान नतूनडीह ग्रामवासी भविष्य मंडल के चार वर्षीय पुत्र देव कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देव कुमार मंडल अपने दादा नंदू मंडल के साथ हाईवे पर दुकान में कुछ खरीदारी करने गया था। खरीदारी कर देव अपने दादा के साथ वापस अपने घर लौट रहा था। संयोग से इस वक्त उसका हाथ दादा के हाथ से छूट…
दुमका: दुमका में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की एक घटना सामने आई है। एसपी कालेज परिषर में सोमवार को एक आदिवासी युवती के साथ अब्दुल गफ्फार नामक एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोपी अब्दुल को छात्रों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में युवक पर जबरन छेड़खानी करने का आरोप लगाया है और एससीएसटी का मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है। गफ्फार शहर के जिला रोड स्थित में बाल सुधार गृह में गृहपति…
