Author: Koylanchal Samvad

पटना : बिहार सरकार ने अनुकंपा के आधार पर होने वाली नियुक्ति के मामले में एक बड़ा निर्णय लिया है। बिहार सरकार ने निर्णय लेते हुए कहा है कि अब यदि पति-पत्नी सरकारी सेवा में हैं और उनमें से किसी एक का निधन हो जाता है तब भी उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में 5 अक्टूबर 1991 के अपने आदेश को संशोधित कर दिया गया है। अब इसका लाभ उनके आश्रित को मिलेगा सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार के हवाले से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई…

Read More

बॉम्बे: हाई कोर्ट ने कहा है कि इस स्तर पर ये निर्णय कर पाना मुश्किल है कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा कमर्शियल क्वांटिटी के अपराध में शामिल हैं. कोर्ट ने शनिवार को आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी किया. अपने आदेश में कोर्ट ने कहा है कि रिकॉर्ड पर ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली है, जिससे साबित होता हो कि इन्होंने आपराधिक साजिश को अंजाम दिया हो. वाट्सएप चैट पर कोर्ट ने कही ये बात जस्टिस एन डब्ल्यू सांब्रे की एकल पीठ ने 28 अक्टूबर को आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को…

Read More

रांची: प्रदेश राजद (राष्ट्रीय जनता दल) में डॉ मनोज कुमार पूर्ववत अपनी भूमिका में बने रहेंगे. वे पहले की ही तरह प्रवक्ता पद पर अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस संबंध में पार्टी को निर्देश जारी किया है. इसके बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने 20 नवंबर को मीडिया में पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है. प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया था निष्कासित गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने डॉ मनोज सहित अन्य को पार्टी से बाहर किये जाने…

Read More

चाईबासा : पीएम मोदी की ओर से तीनों कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा के जाने के बाद चाईबासा कांग्रेस की ओर से किसान विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी और रंजन बोयपाई ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश भर में सड़क पर उतर कर आंदोलन किया गया गया. अन्नदाताओं की ओर से चलाए गए आंदोलन को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जन आंदोलन बनाने का काम किया था. रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से…

Read More

रांची :नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली के घायल होने की सूचना है। घटना रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार के पास की है। घायल नक्सली को वहीं के मादी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले मं कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लातेहार पुलिस लातेहार से ही नक्सली क पीछा कर रही थी। वहां से वह रातू के रास्ते रांची की तरफ भाग रहा था। तभी रातू के निकट पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह…

Read More

गढ़वा : पलामू-गढ़वा के सीमावर्ती रेहला में एनएच 39 (पुराना 75) शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक 200 मीटर दूर चला गया और उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना गढ़वा के बेलचंपा में हुई. युवक की पहचान बेलचंपा निवासी सुरेश कुमार चंद्रवंशी के पुत्र रंजीत कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और कार्रवाई और मुआवजा की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया. जाम करीब एक घंटे तक रहा. घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा.…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के पारडीह चौक पर यातायात पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार युवक सुशील कुमार भागने के प्रयास में पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। लोगों ने घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया। इधर, घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर डीएसपी कमल किशोर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।…

Read More

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा क्षेत्र में ठेकेदार का अपहरण कर लेवी के 30 लाख रुपये मांगने व पिटाई कर हाथ तोड़ने तथा बड़ाजामदा के बालाजी स्पंज प्लांट के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में जहां 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं कई असहले समेत नक्सली संगठन PLFI का पर्चा भी बरामद किये हैं. एसपी अजय लिंडा ने शुक्रवार को पत्रकारों ने बताया कि इन अपराधकर्मियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. इस सिललिसे में पुलिस ने गुवा स्थित नानक नगर के 6…

Read More

देवघर: कार्तिक पूर्णिमा को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल समेत कई वीआइपी ने बाबा दरबार में माथा टेका। शाम तक मंदिर का कपाट बंद होने तक 40 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा की पूजा-अर्चना की। हालांकि सुबह अधिक भीड़ नहीं देखी गई। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मानसरोवर स्थित हनुमान मंदिर के पास प्रवेश कराया गया। मंदिर में सीधे प्रवेश नहीं होने दिया गया। फुटओवर ब्रिज होते हुए संस्कार भवन…

Read More

झरिया : टाटा स्टील झरिया डिविजन अपने लीज होल्ड एरिया के ग्रामीणों के अलावा आसपास क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति भी हमेशा गंभीर रहा है। हर वर्ष नेत्र मरीजों के इलाज को शिविर का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष भी टाटा प्रबंधन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा संस्थान शंकर नेत्रालय के सहयोग से झरिया डिविजन के टाटा सिजुआ कोलियरी क्षेत्र स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल स्कूल बांस कपुरिया में निश्शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 20 नवंबर से आयोजित कर रहा है। इस सुविधा का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। शंकर नेत्रालय के अधिकारी मनीष सिंह ने कहा…

Read More