Author: Koylanchal Samvad

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। जिस युवक ने फांसी लगाई है। उसका नाम प्रियांशु है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि प्रियांशु ने किस कारण से अपनी जान दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई पता चलेगी। अभी तक प्रियांशु के परिवार वालों ने नामकुम थाने…

Read More

झारखंड के अलग-अलग जिलों में अफीम की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड सूर्यनाथ उर्फ नन्हकू को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात की गई छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली। पता चला कि पिपराटांड़ थानाक्षेत्र के लोहरसी का रहने वाला सूर्यनाथ साधु का वेश बनाकर पलामू ज़िला मुख्यालय मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी में रह रहा था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी बढा ली थी। माथे पर तिलक लगाता था। मिलने जुलने वाले लोगों से खुद को साधु सन्यासी बताता था। धर्म-आध्यात्म पर चर्चा करता था। पुलिस वर्ष 2017 से इस तस्कर की…

Read More

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने सभी प्रीफेड मोबाइल रिचार्ज की दरें बढ़ा दी हैं। कंपनी की नई दरें उसके सभी प्लान पर लागू हो गई हैं। कंपनी ने बताया है कि उसने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को 20 से 25 प्रतिशत तक महंगा कर दिया है। ऐसे में अब एयरटेल का सिम यूज करने वालों को प्लान के मुताबिक 20 रुपये से लेकर 501 रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। बाकी कंपनियां भी गिराएंगी भी बढ़ेगी अपनी दरें? किसी ग्राहक को कितना अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह एयरटेल का कौन सा प्लान…

Read More

झारखंड विधानसभा आज तीसरे दशक में प्रवेश कर गया है। विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस साेमवार काे मनाया गया। राज्यपाल रमेश बैस और CM हेमंत साेरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । कार्यक्रम में विधानभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि 21वां वर्ष किसी व्यक्ति के जीवन में वह अवस्था होती है जब वह समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है। युवा CM की अगुआई में राज्य अपनी इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि अब वो वक्त आ गया है जब हमें राज्य राज्य गठन के उद्देश्यों की…

Read More

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने के बाद विश्रामपुर से BJP के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने विधानसभा परिसर में आयोजित विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर एेलान किया है कि वे शहीद के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे। वे उन्हें प्राइमरी से लेकर इंजीनयरिंग तक की शिक्षा फ्री में कराएंगे। वे अपने ट्रस्ट के माध्यम से उन्हें शिक्षित बनाएंगे। शिक्षा से लेकर भोजन तक की व्यवस्था वो खुद कराएंगे। इस दौरान रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा- “यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम विधायिका की सुरक्षा कैसे करते हैं। विधायका जितनी कमजोर होगी कार्यपालिका उतनी ही निरंकुश होगी।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के आसनतलिया गांव के खेत में पेड़ से लटकता एक  युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है । शव तकरीबन एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जिसकी दुर्गंध से लोग परेशान हुए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है । शव को देखे जाने से प्रतीत हो रहा है कि यह मामला हत्या का है। किसी ने युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर टांग दिया है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को कुछ…

Read More

झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया गया। लाश को रस्सी से बांधकर पानी में डाला गया था। मरने वाले व्यक्ति की पहचान गांव के झुबर साव के रूप में की गई है। उसकी उम्र करीब 60 वर्ष थी। पीड़ित परिवार ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कुएं से निकला कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मरने वाला व्यक्ति पेशे से किसान था। रविवार की रात से घर से गायब बताया जा रहा है।…

Read More

झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो तुरिया टोला गांव निवासी वीरेंद्र तुरी की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 36 वर्ष थी। वह मजदूरी करने राजस्थान गया था। तबीयत खराब होने पर वह ट्रेन से घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई। इलाज के लिए भेजे जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मजदूर के शव को ट्रेन से कोडरमा स्टेशन भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में…

Read More

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. जवानों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में यह आतंकी मारा गया है. मारे गए आतंकी कि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी मिल रही है कि इस इलाके में अन्य आतंकी भी फंसे हुए हैं. भारी संख्या में जवानों ने मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी है. आतंकी इलाके से निकल कर भाग न जाएं इसके लिए जवानों ने सभी रास्तों को बंद कर दिया है. जवानों की कोशिश है कि जल्द से जल्द जिंदा या मुर्दा किसी भी हालत में छिपे हुए आतंकियों…

Read More

चक्रधरपुर: नक्सलियों का भारत बंद आज शुरू हो गया है। इससे पहले शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने झारखंड के अलग-अगल जिलों में जमकर उत्पात मचाया। अब तक की सूचना के अनुसार, धनबाद और चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया गया है। रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट कर पटरियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस कारण दोनों रेल मंडल की 24 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। वहीं खूंटी जिले के रनिया में पोस्टर, बैनर लगाया गया है। नक्सलियों ने धनबाद के रिचुछुटा-डेमू स्टेशनों के बीच 206/26-29 अप और डाउन लाइन पर बम ब्लास्ट…

Read More