Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में 30 लाख की लेवी मांगने व पिटाई मामले में 6 गिरफ्तार
    झारखण्ड

    पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में 30 लाख की लेवी मांगने व पिटाई मामले में 6 गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा क्षेत्र में ठेकेदार का अपहरण कर लेवी के 30 लाख रुपये मांगने व पिटाई कर हाथ तोड़ने तथा बड़ाजामदा के बालाजी स्पंज प्लांट के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में जहां 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं कई असहले समेत नक्सली संगठन PLFI का पर्चा भी बरामद किये हैं.

    एसपी अजय लिंडा ने शुक्रवार को पत्रकारों ने बताया कि इन अपराधकर्मियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. इस सिललिसे में पुलिस ने गुवा स्थित नानक नगर के 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी की उम्र 24 से 35 वर्ष है. इनलोगों पर बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के पंड्राशाली निवासी ठेकेदार विपिन कुमार महाकुड़ का अपहरण कर लेवी के 30 लाख रुपये मांगने व पिटाई कर हाथ तोड़ने तथा बड़ाजामदा के बालाजी स्पंज प्लांट में घुसकर हथियार दिखाकर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप है. गिरफ्तार युवकों में गुवा के नानक नगर के दीपक गोस्वामी, चुन्नू दास, तापस दास, सोनू महापात्र, विनय कुमार दास व विकास कुमार सिंह शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर गुवा के वनदेवी मंदिर के पास से हुई. इन युवकों के पास से दो कट्टा, एक पिस्तौल, 8 राउंड जिंदा गोलियां, एक पिस्टल का मैगजीन, एक स्कूटी व एक बाइक भी बरामद किया गया है. इसके अलावा नक्सली संगठन PLFI का 12 पर्चा भी बरामद किया है.

    तलाशी के दौरान पिस्तौल व कट्टा बरामद

    एसपी ने बताया कि 18 नवंबर को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुवा के वनदेवी मंदिर के पीछे आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए कुछ लोग जुटे हैं. सूचना के आधार पर किरीबुरू के SDPO अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना के सत्यापन का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस टीम जब वनदेवी मंदिर के पास पहुंची, तो वहां एक स्कूटी व एक बाइक खड़ी थी. पुलिस को देखते ही वहां बैठे सभी युवक भागने लगे, जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. साथ ही तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में इन युवकों के पास से दो कट्टा, एक पिस्तौल व गोलियां भी बरामद की गयी.

    अपराध कर्मियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा अपराध

    थाना लाकर पूछताछ करने के क्रम में गिरफ्तार युवकों ने अपना दोष स्वीकार कर लिया. साथ ही बताया कि नक्सली संगठन PLFI के नाम पर पर्चा देते हुए पांड्रासाली के ठेकेदार विपिन चंद्र महाकुड़ को हथियार के बल पर रात में उठाकर स्कूल के पास ले जाकर जमकर पिटाई कर हाथ तोड़ दिया तथा 30 लाख रुपये की मांग की थी. इस मामले को लेकर गत 16 नवंबर को गुवा थाना में केस दर्ज किया गया था. साथ ही इन युवकों ने बालाजी स्पंज प्लांट में घुसकर हथियार दिखाकर सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की थी. इस मामले में 18 नवंबर को केस दर्ज किया हुआ था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    • झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए
    • आज होगी हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक: उद्योग, निवेश और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.