Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची:झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मेंहदीनगर पेट्रोल पंप के निकट आरजेडी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव पर गोली चली, लेकिन वे इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गये। बताया गया है कि जेएमएम नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह और संजय कुमार सिंह यादव के बीच आपसी जमीन विवाद को लेकर यह गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही जेएमएम नेता बबलू सिंह और उनके परिजनों का आरोप है कि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव और उनके भाई और पुत्र के द्वारा बबलू सिंह समेत उनके परिवार…
झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार की रात एक गर्भवती महिला यात्री का प्रसव हो गया। उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव होने की सूचना के बाद मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल की एक टीम वहां पहुंची। प्रसूता और नवजात शिशु को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। बताया जा रहा कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। चादर का घेरा बनाकर रेल कर्मचारियों ने कराया प्रसव महिला बिहार के सासाराम की रहने वाली है। रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से महिला सासाराम स्थित घर जा रही थी। रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 151 बेहतर अनुसंधानकों को वर्ष 2022 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मेडल की अनुशंसा कर दी है। यह मेडल बेहतर अनुसंधान के लिए प्रति वर्ष दिया जाता है। इस वर्ष झारखंड से सिर्फ दो पदाधिकारियों को बेहतर अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मेडल मिला है। इन पदाधिकारियों में सीआइडी के डीएसपी जेपीएन चौधरी व रांची जिला बल में चान्हो थाने में पदस्थापित महिला दारोगा रूपा बाख्ला शामिल हैं। सीआइडी के डीएसपी जेपीएन चौधरी को गुमला में समेकित जनजाति विकास अभिकरण के सरकारी खाते से फर्जी चेक के माध्यम से नौ करोड़ पांच लाख…
रांची के मेकॉन में निर्मित बड़ा अंडरपास बनकर तैयार है, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. इसे चालू करने की मांग को लेकर रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और इस बाबत उन्हें ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मंत्री से कहा कि मेकॉन द्वारा अपनी जमीन जनहित में अंडरपास के उपयोग के लिए दी जाए, ताकि यह अंडरपास जनता के उपयोग में आ सके. मेकॉन सहित रांची की बड़ी आबादी के लिए स्कूल वाहन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एंबुलेंस इस अंडरपास से गुजर सकें. उन्होंने मंत्री से इस…
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले की 10 बच्चियों, एक महिला एवं सिमडेगा जिले के एक बच्चे को दिल्ली से मुक्त कराया गया है. मानव तस्करी की शिकार हुईं ये बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम जिले की हैं. इन बच्चियों में डेढ़ वर्ष की बच्ची भी शामिल है. मुक्त कराए गए बच्चों में एक बच्ची मात्र 8 साल की है. इस बच्ची के पिता की मृत्यु हो गई थी. उसके चार भाई-बहनों में दो भाई-बहनों का कुछ भी पता नहीं है. एक भाई अपने चाचा के साथ रहता है. इस बच्ची को दिल्ली में लगभग 1 साल पहले मानव तस्कर द्वारा बेच दिया…
धनबाद: कोयलांचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त है, लगातार वर्षा की वजह से गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। धनबाद सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर में झरनापाड़ा अग्रसेन भवन के सामने एक पुराना घर लगातार बारिश होने के कारण अचानक ध्वस्त हो गया ।इस हादसे में लोग बाल बाल बच गए लेकिन, बाइक और साइकिल पुरानी घर की दीवार के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भवन के मालिक को कई बार इसे ध्वस्त करने के लिए कहा गया, ताकि भविष्य में कोई हादसा या अनहोनी न हो लेकिन, उन्होंने…
रांची: सहिबगंज में अवैध पत्थर खनन और गंगा नदी के रास्ते पानी जहाज से पत्थरों के अवैध परिवहन मामले में गिरफ्तार बच्चू यादव की छह दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने पर गुरुवार को ईडी की कोर्ट में पेशी हुई। अदालत में पेश करने के बाद बच्चू यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने छह दिनों तक पूछताछ के दौरान बच्चू यादव से कई राज उगलवाये और अवैध खनन मामले में सत्ता शीर्ष पर बैठे लोगों के खिलाफ कई साक्ष्य एकत्रित करने में सफलता हासिल की।…
बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 40 से 50 लोग सवार थे। इसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं बताई जा रही हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक चार शव निकाल चुके हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए। अभी 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में अनुबंधत पर कार्यरत 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा विस्तार का आदेश दिया है। इससे पहले राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में अनुबंध पर कार्यरत 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्त करने का सिलसिला शुरू हो गया । गुरूवार को दुमका और जमशेदपुर के 173 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश निर्गत कर दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी भाजपा ने हेमंत सरकार पर युवा और आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है तो अब सीएम हेमंत सोरेन ने एक महीने का सेवा विस्तार देते…
देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर गाँव के रहने वाले 15 वर्षीय सुरज कुमार की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई है। अपने माता पिता की इकलौती संतान सूरज बुधवार शाम को घूमने निकला था उसके बाद से घर नहीं लौटा था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन सूरज का कहीं पता नहीं चला। आज सुबह राहगीरों से पता चला की जसीडीह के पहाड़ कोठी के समीप एक तालाब के पास एक बच्चे का शव पड़ा है। उसकी शिनाख्त सूरज के रूप में की गयी। उसके पेट और पीठ पर गहरे…
