Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सहायक पुलिसकर्मियों को मिला एक महीने का अवधि विस्तार, गृह सचिव ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा- सेवा विस्तार को लेकर विभाग गंभीर
    झारखण्ड

    सहायक पुलिसकर्मियों को मिला एक महीने का अवधि विस्तार, गृह सचिव ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा- सेवा विस्तार को लेकर विभाग गंभीर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में अनुबंधत पर कार्यरत 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा विस्तार का आदेश दिया है। इससे पहले राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों में अनुबंध पर कार्यरत  2500 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्त करने का सिलसिला शुरू हो गया । गुरूवार को दुमका और जमशेदपुर के 173 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्ति का आदेश निर्गत कर दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी भाजपा ने हेमंत सरकार पर युवा और आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है तो  अब सीएम हेमंत सोरेन  ने एक महीने का सेवा विस्तार देते हुए जल्केदी ही मामले में फैसला लेने की बात कही है। सीएम ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी।
    इस संबंध में राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने डीजीपी को गुरुवार को पत्र लिखकर यह जानकारी दी कि  सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों से संबंधित मामला विचाराधीन है। इनकी सेवा विस्तार एवं अन्य मांगों पर विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। तब तक वर्त्तमान में जो सहायक पुलिस कर्मी है, जिन जिलों में कार्यरत है, वे अपने कार्यकाल 5 वर्ष में अतिरिक्त एक महीने तक कार्यरत रहेंगे, ताकि इनकी मांगों पर निर्णय लिया जा सके।
    दूसरी तरफ दुमका में 97 और पश्चिमी सिंहभूम में तैनात 76 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन अब उन सभी को एक महीने का सेवा विस्तार दिया जाएगा।

    इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा संसद दीपक प्रकाश ने इस मामले को लेकर राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के कई जिलों के मूलवासी-आदिवासी बच्चे जो सहायक पुलिसकर्मी के रूप में काम कर रहे थे. उन्हें हटा देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री जी 5 लाख नौकरी देने की बात करके कुर्सी पर बैठे थे या छीनने के लिए. झूठ और फरेब की सारी हदें हेमंत सरकार ने पार कर दी हैं।
    वहीं राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेवा मुक्त हुए सहायक पुलिस कर्मियों को राज्य सरकार सेवा विस्तार देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर और संवेदनशील की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.