रांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा में कार्यरत कर्मी बुलंद अख्तर ने धुर्वा डैम में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, डैम के किनारे से एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद हुई। बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर के रूप में की गई।
घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। डैम में शव की तलाश और उसे बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

