Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मोदी जब तक जिन्दा है तब तक आपको लूटने नहीं दूंगा, चाईबासा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार
    Breaking News

    मोदी जब तक जिन्दा है तब तक आपको लूटने नहीं दूंगा, चाईबासा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

    AdminBy AdminMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है। पीएम मोदी शुक्रवार को चाईबासा में सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। चाईबासा में उन्होंने विशाल जनसभा को सम्बोधित करके इंडी गठबंधन को खूब लताड़ लगायी। प्रधानमंत्री ने विशेष कर कांग्रेस को विशेष निशाने पर रखा। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया कि इस समय देश में वोट जिहाद का सार्वजनिक ऐलान किया जा रहा और कांग्रेस व उसका इंडी एलांयन उस का खुल कर समर्थन कर रहा है। इसका जवाब अब आपको ही देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, लेफ्ट वोट बैंक के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

    कांग्रेस जनता की सम्पत्ति का सर्वे करायेगी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के सम्पत्ति सर्वे का भी जिक्र करते हुए खूब आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी सम्पत्ति, आपके घर, दुकान, आपके जेवरात, मंगलसूत्र सबकी जांच कांग्रेस करायेगी। पीएम ने बताया कि कांग्रेस जनता की सम्पत्ति की जांच क्यों करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए आपकी सम्पत्ति की जांच इसलिए करवाना चाहती है ताकि वह आपकी सम्पत्ति लूट सके।

    दलितों, आदिवासियों के आरक्षण छीन कर कांग्रेस मुसलमानों को देगी

    पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस को लताड़ लगायी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण देना चाहती है। वह दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों और वोट जिहादियों को दे देना चाहती है। पीएम मोदी ने कर्नाटक का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वहां पर रातो-रात पूरे राज्य के मुसलमानों को, चाहे उनका लिविंग स्टैडर्ड जैसा भी हो, सभी को ओबीसी की सूची में डाल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आम्बेडर ने दलितों, आदिवासियों, ओबीसी के लिए जिस आरक्षण की व्यवस्था की थी, उसके कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन बदलना चाहता है। लेकिन जब तक मोदी जिन्दा है, उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

    कांग्रेस को मोदी के तीन चैलेंज स्वीकार नहीं

    पीएम मोदी ने कांग्रेस के लिए तीन चैलेंज का जिक्र करते हुए है कि मोदी कांग्रेस को तीन चैलेंज दे रहा है, लेकिन कांग्रेस उसे स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि वे तीन चैलेंज हैं क्या-

    1. कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले लिखित विश्वास दिलायें कि धर्म के नाम पर आरक्षण में कोई परिवर्तन नहीं करेंगे।
    2. कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले लिखित विश्वास दिलायें कि देश के दलितों, आदिवासियों और ओबीसी का आरक्षण छीन कर किसी को नहीं बांटेंगे।
    3. कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले लिखित विश्वास दिलायें कि जहां राज्य भी उनकी सरकारें हैं, ओबीसी के कोटे का काटकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे।
    मोदी की कांग्रेस को लेकर भविष्यवाणी

    पीएम मोदी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार और भी कम सीटों पर सिमट रही है। मोदी ने कहा कि उन्होंने चुनाव से दो महीने पहले ही सदन में कह दिया था कि कांग्रेस की ‘आदरणीय महिला’ चुनाव नहीं लड़ेंगी और हुआ भी वही। पीएम का इशारा सोनिया गांधी की ओर था जिन्होंने रायबरेली से लोकसभा चुनाव न लड़कर राजस्थान से राज्यसभा में पहुंची हैं। पीएम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट पर हार के डर से दूसरी सीट की तलाश भी करेंगे और हुआ भी वही। राहुल रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    भ्रष्टाचार पर भी विपक्ष को लताड़

    पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी विपक्ष को खूब लताड़ लगायी। पीएम ने कहा कि इनके भ्रष्टाचार किये गये इतने रुपये मिले कि नोट गिनने वाली मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। पीएम ने झामुमो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झामुमो आज भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.