Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»देश में एक और ट्रेन हादसा, कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे बेपटरी
    Breaking News

    देश में एक और ट्रेन हादसा, कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे बेपटरी

    AdminBy AdminAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    sabarmati express
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पिछले कुछ महीनों से देश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशनों के बीच साबरमती एक्सप्रेस बेपटरी हो गयी। साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे बेपटरी हो गये। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ।

    बताया जा रहा है कि साबरमती ट्रेन कानपुर से छूटने के बाद कुछ ही दूरी पर भीमसेन स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोको पायलट के अनुसार ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी बोल्डर से इंजन टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और मुड़ा हुआ था। जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतर गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के 22 डिब्बों में 7 एसी कोच, 8 स्लीपर कोच और जनरल कोच के 7 डिब्बे शामिल हैं। साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। बताया जा रहा है कि साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे बेपटरी होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्री डिब्बों से कूदकर भागने लगे।

    इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल हादसे को लेकर सोशल मिडिया पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा- “आज देर रात 02:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया है। मामले पर IB और UP पुलिस भी काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद तक की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.