Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में फिर एक बार बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अलर्ट
    Breaking News

    झारखंड में फिर एक बार बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अलर्ट

    AdminBy AdminJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather Update: ठंड खत्म होने से पहले एक बार फिर झारखंड को कंपकंपाने वाला है। प्रदेश में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जगहों पर भीषण ठंड व शीतलहरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड अगले एक से दो दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर दिखेगा।

    मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले हफ्ते तक राज्य में ठंड का असर कम होने की संभावना हैं. इस समय तक न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद हैं। उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछेक स्थानों पर बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसकी वजह से फिर राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के संकेत मिल रहे हैं।

    झारखंड के मौसम में ये बदलाव उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं की वजह से हो रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक यह सर्दी और शीतलहर जारी रहेगी। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादलों की वजह से ठंड का असर दिखेगा।

    प्रदेश में शाम होते ही शीतलहर का असर और भी बढ़ गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज शाम को राज्य के कई हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ेगा. खासकर शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना भी जरुर हो तो गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें. विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं।

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस नामकुम का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.