Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»AB DE VILLIERS ने लिया संन्यास, IPL में भी नहीं खेलेंगे
    Sports

    AB DE VILLIERS ने लिया संन्यास, IPL में भी नहीं खेलेंगे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. एबी डिविलियर्स ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. मतलब अब एबी डिविलियर्स ना तो आईपीएल में खेलेंगे और ना ही बिग बैश, पीएसएल या दूसरी किसी लीग में वो खेलते दिखाई देंगे.  एबी डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया. डिविलियर्स ने लिखा, ‘मेरी यात्रा शानदार रही, अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है. अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया. अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है.’

    एबी डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया. डिविलियर्स ने जो फोटो संन्यास के ट्वीट में पोस्ट की उसमें हिंदी में भी धन्यवाद लिखा हुआ है. डिविलियर्स ने लिखा, ‘मेरी यात्रा शानदार रही, अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है. अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया. अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है.’

    बता दें एबी डिविलियर्स ने अपने पूरे टी20 करियर में 9424 रन बनाए. डिविलियर्स के बल्ले से 4 शतक, 69 अर्धशतक निकले. 340 टी20 मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 37.24 रहा जो कि सच में काबिले तारीफ है. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने अपने टी20 करियर में 436 छक्के लगाए. साथ ही उन्होंने 230 कैच भी लपके.

    बैंगलोर को लगा बड़ा झटका

    बता दें एबी डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबसे बड़े मैच विनर में से एक थे. मेगा ऑक्शन से पहले बैंगलोर जरूर उन्हें रिटेन करना चाहती लेकिन डिविलियर्स ने अचानक संन्यास लेकर सभी को दंग कर दिया. डिविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैचों में 39.71 की औसत से 5162 रन बनाए. डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट 151 से ज्यादा का रहा और उनके बल्ले से 3 शतक, 40 अर्धशतक निकले.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डिविलियर्स के संन्यास के बाद इमोशनल ट्वीट किया. आरसीबी ने लिखा, ‘एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.एक युग का अंत. तुम्हारी तरह कोई नहीं है एबी. हम तुम्हें आरसीबी में बहुत याद करेंगे. तुमने जो टीम के लिए फैंस के लिए किया उसके लिए प्यार. हैप्पी रिटायरमेंट लीजेंड.’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

    July 30, 2026

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम कमाल! कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, तीसरी बार रचा इतिहास

    July 27, 2026

    स्पेन बना फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना की हार की 5 अहम वजहें

    July 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.