Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार को बचाने दौड़े लोगों को ट्रेलर ने रौंदा; 7 की दर्दनाक मौत

    November 6, 2026

    गिरिडीह में बैंक लूट से हड़कंप! हथियार के बल पर 5 अपराधियों ने लूटे करोड़ों के जेवर

    November 5, 2026

    कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार को बचाने दौड़े लोगों को ट्रेलर ने रौंदा; 7 की दर्दनाक मौत
    Breaking News

    झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार को बचाने दौड़े लोगों को ट्रेलर ने रौंदा; 7 की दर्दनाक मौत

    AdminBy AdminNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के खूंटी जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, कर्रा थाना क्षेत्र स्थित कोशांबी कॉलोनी के पास गुरुवार रात एक बेकाबू 18 चक्का ट्रेलर ने सड़क पर मौजूद लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं और 3 मासूम बच्चे शामिल हैं

    बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आए 9 लोग

    चश्मदीदों के मुताबिक, रात करीब सवा 10 बजे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। फिर, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उसकी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले। कुछ युवक झाड़ी में फंसे स्कूटी सवार को बाहर निकालने में जुटे थे, वहीं महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर देख रहे थे। इसी दौरान, तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

    भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्रा रेलवे फाटक के पास मुख्य सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

    हादसे के बाद खूंटी के कई परिवारों में मातम

    हादसे में स्थानीय निवासी बिरसा नायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार के तीन सदस्यों पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि कुमारी और एक वर्षीय नाती सौरभ नायक की जान चली गई। मृतकों में कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजली कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ भी शामिल हैं। वहीं, घायलों को तत्काल इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल और तोरपा सीएचसी भेजा गया है।

    अंधेरा होने के कारण ड्राइवर को नहीं नजर आए लोग

    हादसे की सूचना मिलते ही खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। घटना की जानकारी देते हुए एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना है। कर्रा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने पर लोग मदद के लिए पहुंचे थे। वहां तीखा मोड़ और अंधेरा होने के कारण 18 चक्का वाहन चालक को लोग नजर नहीं आए और यह बड़ा हादसा हो गया। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायल बच्ची खतरे से बाहर है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    गिरिडीह में बैंक लूट से हड़कंप! हथियार के बल पर 5 अपराधियों ने लूटे करोड़ों के जेवर

    November 5, 2026

    कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP

    November 5, 2026

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार को बचाने दौड़े लोगों को ट्रेलर ने रौंदा; 7 की दर्दनाक मौत
    • गिरिडीह में बैंक लूट से हड़कंप! हथियार के बल पर 5 अपराधियों ने लूटे करोड़ों के जेवर
    • कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP
    • झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल
    • झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी
    • मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.