Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»बिहार में सामने आया ब्लैक फंगस का चौंकाने वाला केस
    बिहार

    बिहार में सामने आया ब्लैक फंगस का चौंकाने वाला केस

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आरा: बिहार के आरा जिले के एक गांव में 40 साल की महिला को 20 दिन पहले बुखार आया और वह गांव के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर ठीक हो गई। न कोरोना की जांच हुई और न ही कोई परेशानी हुई, जिससे उसे हॉस्पिटल जाना पड़े। लेकिन दो दिन बाद महिला के आधे चेहरे पर दर्द शुरू हुआ। फिर दर्द वाली लेफ्ट आंख रोशनी जाने के साथ बाहर आने लगी। इस मामले से डॉक्टर भी चौंक गए हैं। शुक्रवार को महिला का CT स्कैन कराया तो ब्लैक फंगस डिटेक्ट हुआ। इसके बाद महिला को पटना AIIMS रेफर कर दिया गया।

    डॉक्टर भी ऐसे मामलों से हैरान

    आरा के कौशल्या समय हॉस्पिटल में महिला का इलाज करने वाले न्यूरो फिजिशियन डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि वह इस केस से खुद हैरान हैं। महिला की कोई ऐसी हिस्ट्री नहीं है, जिससे ब्लैक फंगस को लेकर आशंका होती। पीड़ित संगीता देवी के मुताबिक उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी।

    डॉ. अखिलेश के मुताबिक महिला ने बताया कि दो दिनों के अंदर ही उसकी आंख की रोशनी चली गई। पहले रोशनी गई, फिर आंख बाहर आ गई। डॉक्टर का कहना है कि महिला की हिस्ट्री और इस लक्षण से थोड़ा फंगस का संदेह हुआ तो CT स्कैन की सलाह दी गई। महिला ने पटना में CT स्कैन कराया तब फंगस का पता चला।

    डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि अगर कोरोना संक्रमित हैं या फिर कोरोना से ठीक हुए हैं तो काफी सावधानी बरतनी होगी। डॉक्टर्स के संपर्क में रहना होगा और बचाव के उपाय करते रहने होंगे, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी नहीं आए। अगर कोई शुगर और ब्लड प्रेशर के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से परेशान है तो वह विशेष ध्यान दे। खान-पान और एक्सरसाइज को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

    भले ही बीमारी न हो, लेकिन लक्षणों पर नजर रखना जरूरी

    कोरोना या किसी और बीमारी के बिना भी ब्लैक फंगस जैसे लक्षण आने को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना होने पर भी कभी कभी लक्षण नहीं आते हैं। ऐसे मरीजों को खतरा होता है। इस वजह से अब कोई भी लक्षण सामने आता है तो पहले डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। शुरुआती दौर में बीमारी का पता लगने से इलाज आसान हो जाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत

    April 27, 2026

    पश्चिम चंपारण में ग्रीन एनर्जी का बड़ा कदम: 500MW सोलर प्लांट की तैयारी

    April 21, 2026

    बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.