राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में एक युवक के डूबने की सूचना है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नगड़ी थाना पुलिस जांच में जुट गई है। युवक की पहचान धुर्वा निवासी के रूप में हुई है। डैम से युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

