रांची: राजधानी रांची में गुरुवार, 8 अक्टूबर को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस, एलटी लाइन में केबलिंग, ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कार्य और अन्य विद्युत कार्यों के कारण शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कुछ क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक, जबकि कई इलाकों में शाम तक बिजली कटौती का असर रहेगा।
बिजली विभाग के निर्धारित कार्यों के कारण प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे पहले से पानी भरकर रखें, मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें तथा बिजली से जुड़े आवश्यक काम कटौती से पहले निपटा लें। संबंधित कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
हरमू समेत कई इलाकों में दोपहर तक बिजली प्रभावित
दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक पावर सब-स्टेशन हरमू में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान हरमू, हिंदपीढ़ी, नेजाम नगर, किशोरगंज, विद्यानगर, चेतनटोली, बसंत विहार, शिवदयाल नगर, टुंगरी टोली, शिवगंज, हाईकोर्ट कॉलोनी, श्रीनगर, गंगानगर, यमुनानगर, पुरानी रांची, लेक रोड, मंटू चौक, ग्वाला टोली चौक, सरफराज चौक, बुधिया बगान और अमन सोसाइटी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित हो सकती है।
वहीं, सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, सेवासदन रोड, लेक रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में कटौती
ईशा नगर और मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी अवधि में चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-14, महादेव मंडा लोअर चुटिया, कोकर की सुंदर बिहार कॉलोनी, हनुमान मंदिर के आसपास और टोकनो कंपाउंड क्षेत्र में भी बिजली कटौती रहेगी।
मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। बैंक कॉलोनी और मस्जिद गली भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। मोराबादी में एक ट्रांसफॉर्मर भी बंद रहेगा।
लोअर चुटिया समेत इन इलाकों में 11 से 2 बजे तक बिजली गुल
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर चुटिया, महादेव मंडा, बेल बगान, नया टोली, समलोंग, मक्चुन्द टोली, हाईटेंशन कॉलोनी, अंबेडकर नगर, महुवा टोली, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर, खोरहा टोली, डॉन बॉस्को, तपोवन गली, कमला नगर और इंडिया टिम्बर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में कटौती
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रिशेलदार नगर, ग्वाला टोली, राजेंद्र चौक, जेएपी-1, हुंडरू, छोटा घाघरा, हरनाटांड़ और हेथू समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती
रांची के ग्रामीण इलाकों में भी विद्युत कार्यों का असर रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू और गड़के पेट्रोल पंप समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।
वहीं, शाम 3 बजे से 6 बजे तक सिदरौल, टांगर टोली, टाटा रोड, जोड़ा मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, सिदरौल मंगल बाजार, सिंदवार टोली और चटकपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

