जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में आरोपी अभय तिवारी, समीर कुमार और राहुल कुमार को अदालत से झटका लगा है. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी. अभय तिवारी और समीर कुमार ने 28 अगस्त को, जबकि राहुल कुमार ने 29 सितंबर को जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी.

